लाइव न्यूज़ :

'सच कहूं तो' में नीना गुप्ता का खुलासाः विवेक मेहरा से भी पहले हुई थी शादी, सतीश कौशिक ने भी रखा था प्रस्ताव

By अनिल शर्मा | Updated: June 16, 2021 09:57 IST

नीना के मुताबिक, उनको अमलन के साथ श्रीनगर जाने की परमिशन मिल गई और दोनों ने वहीं शादी कर ली। हालांकि दोनों की सोच अलग होने से इस बात का एहसासा जल्दी हो गया कि वे एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देनीना गुप्ता के मुताबिक उनकी अमलन कुसुम नाम के शख्स से शादी हुई थी एक साल बाद ही दोनों अलग हो गए थेनीना से शादी कर उनके बच्चे को अपनाना चाहते थे सतीश कौशिक

14 जून को नीना गुप्ता की ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' के रिलीज के बाद एक्ट्रेस के निजी जीवन की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है। नीना ने अपने ऑटोबायोग्राफी में जीवन से जुड़े कई बातों का खुलासा किया है। इस किताब में उन्होंने बताया है कि विवेक मेहरा से पहले भी उनकी एक शख्स से शादी हो चुकी थी। 

नीना गुप्ता के मुताबिक उनकी अमलन कुसुम नाम के शख्स से शादी हुई थी। हालांकि एक साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे। नीना ने कहा, मेरी अमलन कुसुम नाम के शख्स से शादी हुई थी। उस वक्त वह आईआईटी का स्टूडेंट था और संस्कृत में मास्टर्स कर रहा था। जूम के मुताबिक नीना और अमलन की मुलाकात कैम्पस में हुई थी। अमलन के पैरेंट्स दूसरे शहर में रहते थे, जबकि उसके दादाजी नीना के गली में रहते थे और वह त्यौहार और छुट्टियों में वहीं चला आता था। नीना और अमलन के अफेयर की खबरें घरवालों को भी लगी लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।

एक साल बाद ही अमलन से अलग हो गई थीं नीनानीना के मुताबिक, उनको अमलन के साथ श्रीनगर जाने की परमिशन मिल गई और दोनों ने वहीं शादी कर ली। हालांकि दोनों की सोच अलग होने से इस बात का एहसासा जल्दी हो गया कि वे एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं।  नीना ने कहा, अमलन और मेरा नजरिया काफी अलग था। उसे लगता था कि मैं सिर्फ परिवार पर फोकस करूं। लेकिन मैं काम करना चाहती थी और सिर्फ हाउसवाइफ बनकर नहीं रहना चाहती थी। हम दोनों यंग थे। मुझे जिंदगी से और चाहिए था और जैसे मैंने और थिएटर करना शुरू किया, मेरे रास्ते साफ होते गए।

नीना से शादी कर बच्चे को अपनाना चाहते थे सतीशनीना गुप्ता ने इस बात का भी जिक्र किया है कि क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थीं उस वक्त वह प्रेग्नेंट थीं। तब सतीश कौशिक उनके पास आए थे। उन्होंने नीना ने कहा था, चिंता मत करो, अगर बच्चा डार्क स्किन का होगा तो तुम कह देना वो मेरा है और हम शादी कर लेंगे. किसी को कुछ पता नहीं चलेगा। लेकिन नीना ने बिना शादी के बेबी को इस दुनिया में लाने का फैसला किया. फिर नीना ने 2008 में विवेक मेहरा से शादी की और दोनों 13 साल से साथ हैं।

टॅग्स :नीना गुप्ताबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!