लाइव न्यूज़ :

NCDRC ने Yash Raj Films को ‘फैन’ से गाना हटाने के मामले में मुआवजा देने को कहा

By भाषा | Updated: February 19, 2020 19:28 IST

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) ने गाने ‘जबरा फैन’ को हटाये जाने को अनुचित व्यापारिक तरीका करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपेशे से शिक्षिका आफरीन फातिमा जैदी यह देखकर निराश हुईं कि फिल्म के प्रचार के समय दिखाया गया एक गाना मूवी में नहीं था।

भारत की प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनी यशराज फिल्म्स को शीर्ष उपभोक्ता फोरम एनसीडीआरसी ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद की एक शिक्षिका को 10 हजार रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया है जो शाहरुख खान अभिनीत ‘फैन’ से एक गाना हटाये जाने से निराश हुई। पेशे से शिक्षिका आफरीन फातिमा जैदी यह देखकर निराश हुईं कि फिल्म के प्रचार के समय दिखाया गया एक गाना मूवी में नहीं था।

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) ने गाने ‘जबरा फैन’ को हटाये जाने को अनुचित व्यापारिक तरीका करार दिया और कहा कि कोई व्यक्ति अगर प्रचार के समय गाना देखकर फिल्म देखने का फैसला करता है तो वह ठगा हुआ और निराश महसूस करेगा।

आयोग ने कहा कि इस अनुचित तरीके का मकसद दर्शकों को गाना दिखाकर सिनेमा देखने के लिए प्रलोभन देना और लाभ कमाना है। एनसीडीआरसी के पीठासीन सदस्य वी के जैन ने कहा, ‘‘मुझे समझ नहीं आता कि प्रोमो में गाना दिखाकर फिल्म दिखाते समय इसे हटाने का क्या मकसद है।’’

आयोग ने यशराज फिल्म्स की इस दलील को खारिज कर दिया कि फिल्म निर्माता और अभिनेता ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि प्रोमो में दिखाया जाने वाला गाना फिल्म में नहीं होगा। 

टॅग्स :शाहरुख खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच