लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स को लेकर बॉलीवुड पर नकेल कसने वाले NCB अधिकारी समीर वानखेड़े ने इस अभिनेत्री से की है शादी, पति को लेकर किया ये खुलासा

By अनिल शर्मा | Updated: October 6, 2021 13:18 IST

क्रांति ने अपने एक हालिया साक्षात्कार में कहा है कि उनको अपने पति पर गर्व है। क्रांति रेडकर ने अपने पति समीर वानखेड़े की प्रशंसा की। वानखेड़े के मामलों के बारे में बात करते हुए क्रांति ने कहा कि समीर हमेशा मेहनती रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देक्रांति ने कहा है कि उनको अपने पति पर गर्व हैक्रांति रेडकर ने कहा कि वानखेड़े देश के लिए अपनी निजी जिंदगी, बच्चों और परिवार का बलिदान कर रहे हैं

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी के निदेशक समीर वानखेड़े एक बार फिर से चर्चा में हैं। वानखेड़े को बहुत सख्त और बेबाक अधिकारी माना जाता है। चाहे एनआईए के अधिकारी रहे हों या फिर कस्टम के, अपने काम के प्रति हमेशा ईमानदार रहे हैं। समीर वानखेड़े ने मराठी अभिनेत्री क्रांति रेडकर से शादी की है। इस बीच पत्नी ने पति वानखेड़े को लेकर काफी कुछ खुलासा किया है।

क्रांति ने अपने एक हालिया साक्षात्कार में कहा है कि उनको अपने पति पर गर्व है। क्रांति रेडकर ने अपने पति समीर वानखेड़े की प्रशंसा की। वानखेड़े के मामलों के बारे में बात करते हुए क्रांति ने कहा कि समीर हमेशा मेहनती रहे हैं। 'कोम्बडी पड़ाली' स्टार ने कहा कि वह उनकी नौकरी की गोपनीयता का सम्मान करती हैं और अपने पति से उनके चल रहे मामलों और काम के बारे में कभी नहीं पूछती हैं।

पति को लेकर क्रांति ने आगे कहा कि उन्हें गर्व है कि वानखेड़े देश के लिए अपनी निजी जिंदगी, बच्चों और परिवार का बलिदान कर रहे हैं। क्रांति के मुताबिक पति को उनके काम को लेकर परिवार से बात करने की अनुमति नहीं है। और वह भी कभी इस बारे में बात नहीं करती हैं।

बता दें,  क्रांति रेडकर एक लोकप्रिय मराठी अभिनेत्री हैं, जिन्हें 'जात्रा' के हिट गीत 'कोम्बडी पलाली' के लिए जाना जाता है। भरत जाधव और क्रांति अभिनीत, यह अजय-अतुल द्वारा रचित था और इसे आनंद शिंदे और वैशाली सामंत और अजय गोगावले ने गाया था। इसके साथ ही डांस नंबर में अपने प्रदर्शन के अलावा, रेडकर ने 'गंगाल', 'हयालगढ़ रे त्यागगढ़', 'चीनी नमक अनी प्रेम', 'कुनी घर देता का घर' सहित कई फिलमों में अभिनय किया है। उन्होंने 'काकन' नामक एक फिल्म का निर्देशन भी किया है।

टॅग्स :Sameer Wankhedebollywood newsNCB Mumbai
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!