लाइव न्यूज़ :

पत्नी के साथ विवाद पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साधी चुप्पी, नहीं मांगेंगे बच्चों की कस्टडी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 25, 2020 09:03 IST

आलिया के मुताबिक शादी के बाद से ही समस्याएं शुरु हो गई थीं। नवाज और उनके भाईयों को औरतों का सम्मान करना नहीं आता।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया ने एक टीवी चैनल पर सार्वजनिक तौर पर उनके खिलाफ बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं। तलाक की खबर आने के बाद ही आलिया और मीडिया प्रफेशनल पीयूष पांडे के बीच अफेयर की खबरों ने तेजी से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थी।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर पत्नी आलिया ने तलाक और मुआवजे की मांग करते हुए कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच नवाजुद्दीन ने शायद अपने वकील की सलाह पर चुप्पी साध रखी है। सूत्र के मुताबिक तलाक के लिए कानूनी नोटिस मिलने के बाद नवाज ने सीधे घर का रास्ता पकड़ा है। माना जा रहा है कि वह बच्चों की कस्टडी नहीं मांगेंगे और पत्नी द्वारा रखी जाने वाली तमाम शर्त को स्वीकार लेंगे। 

उन्होंने मुंबई मीडिया की बहुत ज्यादा तांकाझांकी के कारण छोड़ा है। गंभीर आरोप लगाए पत्नी को लेकर नवाजुद्दीन ने जहां पत्नी के साथ विवाद में चुप्पी साध ली है, उनकी पत्नी आलिया ने एक टीवी चैनल पर सार्वजनिक तौर पर उनके खिलाफ बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं। आलिया के मुताबिक शादी के बाद से ही समस्याएं शुरु हो गई थीं। 

नवाज और उनके भाईयों को औरतों का सम्मान करना नहीं आता। आलिया ने कहा कि नवाज ने कई बार दूसरे लोगों के सामने तक उसका अपमान किया। पत्नी का सम्मान तो कभी मिला ही नहीं, मेरे आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंची है। आलिया ने खुलासा किया कि वह और नवाज पांच साल से अलग रह रहे हैं।

वहीं तलाक की खबर आने के बाद ही आलिया और मीडिया प्रफेशनल पीयूष पांडे के बीच अफेयर की खबरों ने तेजी से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थी। इस मामले पर पीयूष पांडे ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इसे महज एक अफवाह करार दिया था। बॉम्बे टाइम्स से विशेष बातचीत में पीयूष ने बताया कि उनका इन सबसे कोई लेना देना नहीं है। 

पीयूष के मुताबिक इस मामले में उन्हें जानबूझकर बलि का बकरा बनाया जा रहा है। जो तस्वीरें वायरल हो रही है वह एडिटेड हैं। उसमें आलिया और मेरा अलावा एक तीसरा शख्स भी था जिसे हटा दिया गया है।

टॅग्स :नवाजुद्दीन सिद्दीकीबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!