लाइव न्यूज़ :

वाइफ आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिर लगाए गंभीर आरोप, कहा- प्रेग्‍नेंट के दौरान मुझे छोड़ गर्लफ्रेंड से करते थे बातें

By अमित कुमार | Updated: July 14, 2020 19:52 IST

कुछ दिन पहले ही आलिया ने एक टीवी चैनल पर सार्वजनिक तौर पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ बहुत गंभीर आरोप लगाए थे। एक बार फिर आलिया ने एक्टर से जुड़ी कुछ बातों का जिक्र किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे आलिया ने कहा कि उन्हें लगता था कि ये सब शादी के नॉर्मल हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।आलिया के मुताबिक शादी के बाद से ही समस्याएं शुरू हो गई थी। नवाज और उनके भाईयों को औरतों का सम्मान करना नहीं आता।

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पर्सनल लाइफ के कारण इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। नवाज की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे तलाक की मांग की थी। आलिया के मुताबिक नवाज उन्हें पत्नी नहीं समझते और उन पर आए दिन जुर्म करते रहते थे। आलिया ने तलाक के साथ बच्चों की कस्टडी की भी मांग कर ली है।

आलिया का एक इंटरव्यू इन दिनों सुर्खियों में है। इस वीडियो में आलिया बताती हैं कि उनकी प्रेग्‍नेंसी के समय नवाजुद्दीन सिद्दीकी उन्हें छोड़ अपनी गर्लफ्रेंड से बातें किया करते थे। आलिया ने आगे कहा, 'मुझे अच्छी तरह याद है कि जब हम डेटिंग कर रहे थे और शादी करने जा रहे थे, नवाज किसी और के साथ पहले से ही रिलेशनशिप में थे। हमारी काफी लड़ाई पहले भी होती थी और शादी के बाद भी।'

गर्लफ्रेंड से फोन पर बातें किया करते थे नवाजुद्दीन 

आलिया ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि उन्हें लगता था कि ये सब शादी के नॉर्मल हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हम दोनों के बीच प्रॉब्लम बढ़ती चली गई। जब मैं प्रेग्‍नेंट थी, मैं खुद सारे चेकअप्‍स के लिए जाती थी। उस दौरान जब मुझे सबसे ज्यादा उनकी जरूरत थी तो वह अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बातें किया करते थे। शादी के 15-16 साल गुजरने के बाद भी वह बिल्कुल नहीं बदले। 

शादी के बाद से ही हो गई थी समस्याएं शुरू

आलिया के मुताबिक शादी के बाद से ही समस्याएं शुरू हो गई थी। नवाज और उनके भाईयों को औरतों का सम्मान करना नहीं आता। आलिया ने कहा कि नवाज ने कई बार दूसरे लोगों के सामने तक उसका अपमान किया। पत्नी का सम्मान तो कभी मिला ही नहीं, मेरे आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंची है। आलिया ने खुलासा किया कि वह और नवाज पांच साल से अलग रह रहे हैं।

टॅग्स :नवाजुद्दीन सिद्दीकीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!