लाइव न्यूज़ :

Navaratri 2019: नवरात्रि में डांडिया डांस और गरबा नाइट्स को और भी खास बनाएंगे बॉलीवुड के ये गानें

By मेघना वर्मा | Updated: September 29, 2019 10:17 IST

डांडिया नाइट्स हो और गरबा के लिए बेहतरीन सॉग्स चुनने हों तो बॉलीवुड से बेहतर ऑप्शन और कहीं नहीं मिल सकता। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से गाने हैं जिसे सुनकर आपको बस डांस करने का मन हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में आज से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो चुका है। देश के कई हिस्सों में आज से ही गरबा नाइट्स और डांडिया नाइट का आयोजन भी किया जाता है।

देश के सबसे पावन पर्व यानी नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी हैं। नौ दिन के इस त्योहार पर लोग जोश और मस्ती के मूड में होते हैं। देश भर में कई जगह नवारात्रि के पहले दिन से ही गरबा नाइट्स या डांडिया नाइट्स की शुरूआत हो जाती हैं। कई सोसाएटीज में भी डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जाता है। 

अब डांडिया नाइट्स हो और गरबा के लिए बेहतरीन सॉग्स चुनने हों तो बॉलीवुड से बेहतर ऑप्शन और कहीं नहीं मिल सकता। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से गाने हैं जिसे सुनकर आपको बस डांस करने का मन हो जाएगा। तो इस नवरात्रि आप भी इंज्वॉय कीजिए गरबा नाइट्स बॉलीवुड के इन गानों के साथ। 

1. चोगड़ा- लवयात्रि

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की इस फिल्म में इस गाने को सुनकर ही बस गरबा करने का मन हो जाता है। 

2. कमरिया-मित्रों

जैकी भगनानी और क्रतिका कामरा की इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर भले ही बड़ा धमाल ना मचा पाई हो। मगर फिल्म के म्यूजिक को लोग याद करते हैं। इसी फिल्म का कमरिया गाना भी डांडिया नाइट्स के लिए परफैक्ट है। 

3. डोलिदा-लवयात्रि

इस फिल्म से आयुष शर्मा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। मगर फिल्म उतनी खास नहीं निकली। इस फिल्म के गाने और फिल्म में दिखाए गए गरबा डांस बेहतरीन है।

4. रंगतारी-लवयात्रि

लवयात्रि का ये गाना भी गरबा के लिए अच्छा है। इसमें आप अपने दोस्तों, अपने परिवार वालों किसी के साथ भी डांडिया डांस कर सकते हैं।

5. परी हूं मैं- फाल्गुी पाठक

सिंगर फाल्गुनी पाठक के ज्यादातर गानों पर आप गरबा कर सकते हैं। उन्हीं में से एक है ये गाना परी हूं मैं। गुजरात के कई हिस्सों में फाल्गुनी पाठक लाइव गरबा सॉन्ग भी परफॉर्म करती हैं।

टॅग्स :नवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?