लाइव न्यूज़ :

National Lata Mangeshkar Award: सोनू निगम को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2025 23:26 IST

National Lata Mangeshkar Award: सम्मान के प्रत्युत्तर में निगम ने भावुक स्वर में कहा,"लता जी हमारे लिए केवल प्रेरणा नहीं, बल्कि संगीत की जीती-जागती परंपरा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देNational Lata Mangeshkar Award: सम्मान को पाकर मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूँ। National Lata Mangeshkar Award: नाम पर दिया जाने वाला यह सम्मान अद्वितीय है।National Lata Mangeshkar Award: संगीत की जीती-जागती परंपरा रही हैं।

National Lata Mangeshkar Award: मध्य प्रदेश सरकार ने सुगम संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मशहूर पार्श्व गायक सोनू निगम को इंदौर में रविवार को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से नवाजा। मंगेशकर की 96वीं जयंती पर उनकी जन्मस्थली में निगम को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह सम्मान प्रदान किया। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री यादव ने मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा,"भारत रत्न लता मंगेशकर ने अपने स्वर से भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनके नाम पर दिया जाने वाला यह सम्मान अद्वितीय है।

यह उन कलाकारों के योगदान को नमन है जिन्होंने गीत-संगीत के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है।" उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निगम को लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रही है। इस अवसर पर अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में निगम ने भावुक स्वर में कहा,"लता जी हमारे लिए केवल प्रेरणा नहीं, बल्कि संगीत की जीती-जागती परंपरा रही हैं।

इस सम्मान को पाकर मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूँ। यह क्षण मेरे जीवन के सबसे खास पलों में से एक है। 52 वर्षीय पार्श्व गायक ने कहा,"जिस लता मंगेशकर अलंकरण समारोह में प्रस्तुति देने के लिए मैं 30 वर्ष पूर्व इंदौर आया था, उसी सम्मान समारोह में मुझे आज यह सम्मान मिलना बेहद गौरव का पल है।" मंगेशकर का जन्म इंदौर में 28 सितंबर 1929 को हुआ था।

उन्होंने मुंबई में छह फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी। वर्ष 1984 में स्थापित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, सुगम संगीत के क्षेत्र में कलात्मक श्रेष्ठता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश के संस्कृति विभाग का दिया जाने वाला सालाना अलंकरण है। गुजरे बरसों में नौशाद, किशोर कुमार और आशा भोंसले सरीखी हस्तियों को भी इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।

टॅग्स :लता मंगेशकरइंदौरसोनू निगमMadhya Pradeshमोहन यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?