लाइव न्यूज़ :

टीवी एक्टर नंदीश की भी बॉलीवुड में एंट्री, इस फिल्म में आएंगे नजर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 3, 2019 08:46 IST

'सुपर 30' में नंदीश अभिनेता ऋतिक रोशन के भाई के किरदार में नजर आएंगे, यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी। इसके बाद वाले सप्ताह में उनकी अगली फिल्म 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' रिलीज होगी

Open in App
ठळक मुद्दे यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी, इसके बाद वाले सप्ताह में उनकी अगली फिल्म 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' रिलीज होगी। नंदीश ने बयान में कहा, ''दोनों फिल्में काफी अलग हैं और मुझे खुशी है कि संयोगवश दोनों एक ही महीने में एक के बाद एक रिलीज हो रही हैं। 

'उतरन' समेत कई टीवी सीरियलों में नजर आ चुके एक्टर नंदीश सिंह संधू की भी बॉलीवुड में एंट्री हो गई है। जल्द ही वह दो फिल्मों में नजर आएंगे। उनकी दोनों फिल्में एक के बाद एक रिलीज होंगी। पहली फिल्म होगी, 'सुपर 30' जिसमें नंदीश अभिनेता ऋतिक रोशन के भाई के किरदार में नजर आएंगे।

 यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी, इसके बाद वाले सप्ताह में उनकी अगली फिल्म 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' रिलीज होगी। नंदीश ने बयान में कहा, ''दोनों फिल्में काफी अलग हैं और मुझे खुशी है कि संयोगवश दोनों एक ही महीने में एक के बाद एक रिलीज हो रही हैं। 'सुपर 30' में लोग मुझे एक वास्तविक किरदार निभाते देख पाएंगे। यह एक आम आदमी के संघर्ष की कहानी है, जिसमें यह देखने को मिलेगा कि कोई किस तरह से बाधाओं के होते हुए भी अपने मुकाम को पाने में समर्थ होता है। दूसरी ओर, 'ठाकुरगंज..' एक मजेदार पारिवारिक ड्रामा थ्रिलर है। यूपी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक परिवार से इसकी कहानी मिलती-जुलती है। जब मुझे पहली बार इसकी स्क्रप्टि सुनाई गई थी तब मैं 1970 और 80 के दशकों में चला गया था। यह एक बेहद ही साधारण फिल्म है जिस तरह की फिल्मों को हमारे माता-पिता देखना पसंद किया करते थे। नंदीश 'ठाकुरगंज..' में एक प्रोफेसर का किरदार निभा रहे हैं। दोनों फिल्मों में उनके किरदार भले ही अलग हैं, लेकिन दोनों में एक शैक्षिक जुड़ाव है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?