लाइव न्यूज़ :

तनुश्री दत्ता के आरोपों पर नाना पाटेकर ने तोड़ी चुप्पी, 'जो झूठ है, झूठ ही है'- क्या मैं गंदा इतना इंसान लगता हूं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 6, 2018 19:27 IST

नाना जैसलमेर में शूटिंग कर रहे हैं और 7-8 अक्‍टूबर को जब मुंबई लौटेंगे तो हर एक सवाल का जवाब देंगे और पूरा सच मीडिया को बताएंगे। उन्होंने कहा है कि यह आप पर है कि आप किस बात पर भरोसा करना चाहते हैं।

Open in App

मुंबई, 6 अक्टूबर: फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता वाले विवाद पर अपनी बात रख दी है।  उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि जो झूठ है वह झूठ है। नाना ने कहा, "जो झूठ है, वो झूठ ही है।

नाना जैसलमेर में शूटिंग कर रहे हैं और 7-8 अक्‍टूबर को जब मुंबई लौटेंगे तो हर एक सवाल का जवाब देंगे और पूरा सच मीडिया को बताएंगे। उन्होंने कहा है कि यह आप पर है कि आप किस बात पर भरोसा करना चाहते हैं। क्या आपको लगता है कि मैं इतना गंदा इंसान हूं? क्या लोग मेरे बारे में कुछ भी नहीं जानते। मुझे मेरे अच्छे चरित्र को साबित करने की जरूरत नहीं है।

 इतना ही नहीं नाना ने कहा है कि जब मैं फिल्मों में डांस ही नहीं करता हूं तो अश्लील स्टेप कैसे करूंगा। सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि तनुश्री झूठ बोल रही हैं और उनकी इमेज को खराब कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कोर्ट में घसीट सकता हूं। इसके अलावा मैं कर भी क्या सकता हूं? लेकिन मैं वापस आकर सारी बातें करूंगा। उम्मीद है कि लोग उससे पहले किसी नतीजे पर नहीं पहुंचेंगे।

क्या था तनुश्री का आरोप

हाल में एक टीवी साक्षात्कार में तनुश्री ने दावा किया था कि 10 साल पहले ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। पूर्व मिस इंडिया - यूनिवर्स ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म के निर्माताओं ने पाटेकर का मौन समर्थन किया था। उन्होंने कहा,  फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर बड़े एक्टर और फिल्ममेकर ऐसे ही है लेकिन उनके खिलाफ कोई बोलने की हिम्मत नहीं करता क्योंकि लोग मौका गंवाना नहीं चाहते हैं। अभिनेत्री ने बताया कि मेरे साथ जो घटना हुई उसके बाद नाना पाटेकर ने राजनीतिक पार्टी को बुलाया और सेट पर तोड़फोड़ करवाया। उसके बाद प्रोड्यूसर ने उस घटना की पब्लिसिटी के लिए मीडिया को बुलाया। 

टॅग्स :नाना पाटेकरतनुश्री दत्तायौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?