लाइव न्यूज़ :

गृहमंत्री अमित शाह से मिले नाना पाटेकर, लग रहे हैं बीजेपी ज्वॉइन करने के अटकले

By मेघना वर्मा | Updated: August 20, 2019 12:13 IST

महाराष्ट्र में नाना पाटेकर मराठा समुदाय का बड़ा चेहरा हैं। एक्टिंग के साथ वह समाज सेवा से भी लम्बे समय से जुड़े हुए हैं। अक्सर वो देवेंद्र फडणवीस की तारीफ करते हुए भी दिख जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनाना पाटेकर पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने मी टू का आरोप लगाया था।नाना पाटेकर ने रिसेंटली अमित शाह से मुलाकात की है।

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर रिसेंटली तनुश्री दत्ता के मी टू पर लगाए गए आरोपों को लेकर चर्चा में थे। लगातार इस केस में आ रही अपडेट को लेकर भी नाना पाटेकर खबर में बने रहे। वहीं रिसेंटली नाना पाटेकर महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में नाना पाटेकर ने गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। 

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो नाना पाटेकर ने सोमवार को अमित शाह से मुलाकात की। बताया ये भी जा रहा है कि दोनों के बीच पांच मिनट की बातचीत भी हुई। अब लगातार इस बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं एक्टर बीजेपी तो ज्वॉइन नहीं कर रहे हैं। लोग ये भी कह रहे हैं कि नाना पाटेकर इस बार बीजेपी की टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं। 

महाराष्ट्र में नाना पाटेकर मराठा समुदाय का बड़ा चेहरा हैं। एक्टिंग के साथ वह समाज सेवा से भी लम्बे समय से जुड़े हुए हैं। अक्सर वो देवेंद्र फडणवीस की तारीफ करते हुए भी दिख जाते हैं। ऐसे में बीजेपी में जाना उनके पाले में बड़ा दांव हो सकता है। इस साल महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए भी यह कयासों का बाजार गर्म होता जा रहा है। 

नाना पाटेकर ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की खुद वजह बताई। उन्होंने कहा,'ये जो बाढ़ आई हुई है महाराष्ट्र में। उस सिलसिले में मिला था। प्रदेश से हमारी जो ऑर्गेनाइजेशन है उसको जो पैसे देना चाहते हैं लोग, उसके लिए एक सर्टिफिकेट रहता है, वो जब तक नहीं मिलता तो हम वहां से वो पैसे एक्सेप्ट नहीं कर सकते।'

अब यह तो वक्त ही बताएगा कि आगे क्या होने वाला है। फिलहाल तनुश्री दत्ता के मीटू वाले मामले में अभी नाना पाटेकर को राहत मिली है। कुछ सबूत ना मिलने की वजह से खबर है कि पुलिस इस केस को बंद कर सकती है।

टॅग्स :नाना पाटेकरअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?