लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection day 4: 'बधाई हो' के आगे पस्त हुई 'नमस्ते इंग्लैंड', जानें अब तक की कमाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 22, 2018 12:58 IST

फिल्म 'बधाई हो' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इसी फिल्म के साथ पर्दे पर 18 अक्टूबर को ही अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड भी फैंस के सामने आई है।

Open in App

 आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा  स्टारर फिल्म 'बधाई हो' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इसी फिल्म के साथ पर्दे पर 18 अक्टूबर को ही अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड भी फैंस के सामने आई है। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई है

एक तरफ 20 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'बधाई हो' ने महज चार दिनों में 45.06 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। तो वहीं, 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' ने चार दिनों में 6 करोड़ के आस पास कमा पाए हैं। अभी तक के कलेक्शन से इतना साफ है कि बधाई हो फैंस को ज्यादा पसंद आ रही है। फिलहाल दोनों ही फिल्में रेस में लगी हुई हैं।

फिल्म साल की टॉप 10 बेस्ट फिल्मों में शामिल हो गई है और 30 प्रतिशत ग्रोथ के साथ 8वीं पोजिशन हासिल कर ली है। आयुष्मान खुराना की यह फिल्म देशभर में कुल 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई।

नकुल (आयुष्मान खुराना) जो नौकरी करता है और छोटा बेटा गुलर जो अभी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी कर रहा है। साथ में  इनकी बड़ी और खुसड़ दादी (सुरेखा सीकरी) भी रहती है। नकुल अपनी गर्ल फ्रेंड सान्या  मल्होत्रा के साथ शादी के सपने देख रहे होते हैं। लेकिन इसी  बीच मिस्टर कौशिक मिसेज कौशिक के साथ कुछ ऐसा कर बैठते हैं जो हमारे समाज के मुताबिक उस उम्र में शोभा नहीं देता है। मतलब मिसेज कौशिक प्रेग्नेंट हो जाती है। उनकी प्रेगनेंसी की न्यूज़ से पूरे परिवार में हड़कंप मच जाता है। दादी तो भूचाल ला देती है। इस खुशखबरी से सब चौंक जाते हैं और इस अटपटी गुड न्यूज़ के चलते पूरे परिवार को समाज और रिश्तेदारों के बीच अजीबोगरीब समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 'बधाई हो' फिल्म के डायरेक्टर अमित शर्मा हैं।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनबधाई होआयुष्मान खुरानाअर्जुन कपूरपरिणीति चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल