लाइव न्यूज़ :

नागा और सामांथा की तलाक की खबरों पर नागा चैतन्य ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात

By वैशाली कुमारी | Updated: September 24, 2021 10:48 IST

नागा चैतन्य और समांथा अक्कीनेनी के बीच तलाक की खबर सुर्खियों में इसलिए आई क्योंकि सामंथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अक्किनेनी सरनेम हटा लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य अपने तलाक की अफवाह को लेकर चर्चा में बने हुए हैं नागा चैतन्य ने अपनी चुप्पी तोड़ी है वे इस अफवाह से काफी दुखी और निराश है

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर स्टार सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य अपने तलाक की अफवाह को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले कई दिनों से अनुमान लगाया जा रहा है कि इन दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। वही इस मामले में नया रिएक्शन सामने आया है। दरअसल, नागा चैतन्य ने अपनी चुप्पी तोड़ी है वे इस अफवाह से काफी दुखी और निराश है। 

अभिनेता नागा चैतन्य की आगामी फिल्म लव स्टोरी के प्रमोशन के दौरान जब उनसे तलाक के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि "मैंने अपने करियर की बहुत शुरुआती दौर में इस बात को समझ गया था कि मैं कभी भी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ मिक्स नहीं करूंगा। मुझ में ये आदत मेरे माता-पिता को देखकर ही आई है। मैंने नोटिस किया है कि जब वह काम से वापस घर आते थे तो कभी भी काम की बातें नहीं किया करते थे और जब वो काम पर जाते थे तो कभी घर के बारे में नहीं सोचते थे। और यह बहुत अच्छा बैलेंस है जिसे वे दोनों मेंटेन करते थे। 

अभिनेता ने आगे कहा कि या तो अच्छे या तो बुरे के लिए सोशल मीडिया में मैं ज्यादा एक्टिव नहीं हूँ। अपने रिश्ते में दरार की बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी ऐक्टर लिए बहुत दर्दनाक होता है। जब उनके जीवन का एक-एक मिनट का कवरेज किया जाता है। 

नागा चैतन्य ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जब उनके दादा फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थे। तब के समय में सिर्फ मासिक और साप्ताहिक पत्रिका हुआ करती थी जो मशहूर हस्तियों के बारे में लिखती थी लेकिन आज टीआरपी, व्यूवरशिप, रीडरशिप की वजह से मीडिया खबरों का दीवाना हो गया है। इसके बाद ही उन्होंने ऐसी बातों का जिक्र ना करने का फैसला किया जो उन्हें परेशान करती है। 

आपको बता दें कि नागा चैतन्य और समांथा अक्कीनेनी के बीच तलाक की खबर सुर्खियों में इसलिए आई क्योंकि सामंथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अक्किनेनी सरनेम हटा लिया था।

टॅग्स :साउथ सिनेमाबॉलीवुड गॉसिपविवाद
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम