लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री नफीसा अली ने लकी अली का मौत की अफवाहों पर लगाया ब्रेक, कहा-वह ठीक है और उन्हें कोविड नहीं हुआ है

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 5, 2021 15:36 IST

अभिनेत्री नफीसा अली ने मंगलवार को लकी अली के निधन की झूठी अफवाहों पर ब्रेक लगाते हुए कहा कि लकी अली बिल्कुल ठीक है और उन्हें कोरोना नहीं हुआ है ।

Open in App
ठळक मुद्देगायक-संगीतकार लकी अली के निधन की अफवाहों पर नफीसा अली ने लगाया ब्रेकअभिनेत्री नफीसा अली ने कहा , वह बिल्कुल ठीक है और अपने परिवार के साथ है नफीसा ने बताया कि लकी को कोरोना नहीं हुआ है , हमने आज ही 2-3 बार बात की है

मुंबई : अभिनेत्री नफीसा अली ने गायक-संगीतकार लकी अली की मौत की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह बिल्कुल ठीक है । मंगलवार को  सोशल मीडिया पर लकी अली की  मौत की अफवाहें फैलने लगी थी। ऐसा कहा जा रहा था कि कोरोना की वजह से उनकी मृत्यु हो गई है ।

नफीसा ने ट्वीट कर बताया- लकी अली ठीक हैं

अभिनेत्री नफीसा अली ने ट्वीट कर लिखा, 'लकी बिल्कुल ठीक है और आज दोपहर ही हमने बात की है । वह अपने फार्म में अपने परिवार के साथ समय बीता रहे हैं । उन्हें कोविड नहीं है । वह  पूरी तरह से स्वस्थ  है ।'   

नफीसा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि 'मैंने  आज 2-3 बार लकी अली से बातचीत की । वह ठीक है । उन्हें कोविड नहीं हुआ है । वास्तव में उनके पास एंटीबॉडी है । वह अपने संगीत और संगीत कार्यक्रम की योजना बनाने में व्यस्त है । हम वर्चुअल कंसर्ट्स और ऐसी सभी चीजों के बारे में बात कर रहे थे ।  लकी अपने फार्म पर अपने परिवार के साथ है । मैंने उनसे बात की है , सभी अच्छे है । '

दरअसल गायक लकी की मौत की अफवाहें मंगलवार को ट्विटर पर फैलाने लगी फिर उनके कई प्रशंसकों  इस अफवाह पर संवेदनाएं भी व्यक्त करने शुरू कर दी । हालांकि लकी अली खुद सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं और पिछले कुछ समय से प्रोफेशनल सिंगिंग से दूर हैं । उन्होंने अपना आखिरी गिग 'सफरनामा' फिल्म तमाशा (2015) के लिए दिया था । लकी का नया ट्रैक 'स्याह' इस साल जनवरी में आया था ।  

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!