लाइव न्यूज़ :

फिर से पर्दे पर दिखेगा 'मुन्ना भाई' का अगला पार्ट, ये होगा फिल्म का खास नाम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 19, 2019 12:49 IST

मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे और मुन्ना भाई दोनों की फिल्मों के फैंस जमकर दीवाने हैं। फैंस को फिल्म के तीसरे पार्ट का खासा इंतजार है।

Open in App
ठळक मुद्दे2003 में आई मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई ने फैंस को जमकर मनोरंजित किया था। फैंस को दोनों ही फिल्में खूब पसंद आईं थीं।

2003 में आई मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई ने फैंस को जमकर मनोरंजित किया था। फैंस को दोनों ही फिल्में खूब पसंद आईं थीं। दो फिल्मों के सुपरहिट होने के बाद अब इसके तीसरे पार्ट का इंतजार है। लेकिन ये इंतजार अब खत्म हो गया है क्योंकि संजय दत्त की फिल्म मुन्ना भाई का तीसरे पार्ट से फैंस जल्द रुबरु होने वाले हैं।

हाल ही में संजय दत्त ने बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें इस बात का खुलासा किया है। संजय दत्त जो इन दिनों प्रस्थानम के प्रमोशन में बिजी हैं उनसे मुन्ना भाई 3 के बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा कि मुझे लगता है कि इस बारे में राजकुमार से पूछा जाना चाहिए। वह सही उत्तर देंगे।

लेकिन मैं इतना जानता जरुर हूं कि वह इसकी स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं, अगले साल के एंड तक इस फिल्म पर काम शुरु कर देना चाहिए।  वहीं, इस बार फिल्म का नाम द एंड ऑफ मुन्ना भाई रखा जा सकता है।

कहा जा रहा है कि मुन्ना भाई सीरीज की ये आखिरी फिल्म होने वाली है। फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने पहले कहा था 2017 में फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा लेकिन संजय दत्त के कारण इसका आगे बड़ा दिया गया था। इसको रोककर 2018 में आई संजू पर काम करना शुरू कर दिया गया था।

मुन्ना भाई' फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था । फिल्म के पहले भाग में संजय दत्त, ग्रेसी सिंह, अरशद वारसी, बमन इरानी, सुनील दत्त और जिम्मी शेरगिल ने अहम किरदार निभाए थे।

टॅग्स :संजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?