लाइव न्यूज़ :

मुंबई: कवरेज को लेकर पत्रकारों के बीच धक्का-मुक्की, पुलिस ने हस्तक्षेप किया

By भाषा | Updated: September 24, 2020 16:30 IST

Open in App
ठळक मुद्देएनसीबी जिस गेस्ट हाउस में बॉलीवुड की शख्सियतों से पूछताछ कर रही है, एनसीबी जांच को कवर करने के लिए दिल्ली के एक पत्रकार मुंबई आए हुए हैं।

मुंबई: नशीले पदार्थों के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जिस गेस्ट हाउस में बॉलीवुड की शख्सियतों से पूछताछ कर रही है, उसके बाहर घटना के कवरेज को लेकर पत्रकारों के बीच धक्का-मुक्की हो गयी । एक अधिकारी ने बताया कि एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के पत्रकारों और मुंबई के कुछ संवाददाताओं के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव के लिए पुलिस ने हस्तक्षेप किया । राष्ट्रीय न्यूज चैनल के पत्रकारों ने स्थानीय मीडिया को ‘‘चाय बिस्कुट वाले पत्रकार’’ बता दिया।

इस राष्ट्रीय न्यूज चैनल के मुख्य एंकर को नाटकीय तरीके से बोलने के अंदाज के लिए भी जाना जाता है। दक्षिण मुंबई में कोलाबा गेस्ट हाउस के बाहर सुबह 10 बजे हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । इसी गेस्ट हाउस में एनसीबी की टीम रूकी हुई है और मादक द्रव्य मामले में फिल्म जगत की शख्सियतों तथा अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है । अपना बयान दर्ज कराने के लिए बॉलीवुड से जुड़ी किसी भी शख्सियत के पहुंचने पर, खासकर टीवी चैनलों के पत्रकार ‘बाइट’ के लिए गेस्ट हाउस के बाहर जुट जाते हैं और बृहस्पतिवार की सुबह भी ऐसा ही हुआ ।

एनसीबी जांच को कवर करने के लिए दिल्ली के एक पत्रकार मुंबई आए हुए हैं। यह धक्कामुक्की उस वक्त हुई जब पत्रकार दूसरे राष्ट्रीय चैनल के ‘‘कैमरे के फ्रेम’’ में आ गए । एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें वहां से हटने को कहा गया तो उन्होंने मुंबई के पत्रकारों से बदसलूकी करते हुए उन्हें ‘‘अवसाद वाले पत्रकार’’ और ‘‘चाय बिस्कुट खाने वाले गरीब पत्रकार’’ कह दिया ।

एक चश्मदीद ने बताया कि इसके बाद बहस बढ़ गयी और धक्का-मुक्की होने लगी। मुंबई के कुछ पत्रकारों ने दिल्ली के पत्रकार को थप्पड़ मार दिया। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया और आपस में लड़ रहे मीडियाकर्मियों को वहां से हटाया । 

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

क्रिकेटबांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में टीम इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड को बड़ा झटका?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया