लाइव न्यूज़ :

Mumbai Drug Bust Case: आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट समेत आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 21, 2021 20:11 IST

Mumbai Drug Bust Case: आर्यन खान और मर्चेंट आर्थर रोड जेल में बंद हैं, वहीं धमेचा शहर की बाइकुला महिला जेल में बंद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआर्यन खान समेत आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।व्हाट्सएप चैट में नाम सामने आने के बाद उन्होंने अभिनेत्री अनन्या पांडे को तलब किया है।आर्यन खान की जमानत याचिका पर बंबई उच्च न्यायालय 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।

मुंबईः ड्रग्स मामले में मुंबई की विशेष एनसीबी अदालत ने आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट सहित 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी। 

राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन-प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) संबंधी मामलों की एक विशेष अदालत ने इस महीने की शुरुआत में मुंबई तट से दूर एक क्रूज जहाज से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त होने के मामले में बृहस्पतिवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी।

विशेष न्यायाधीश वी वी पाटिल ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाई, जिन्हें एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए नामित किया गया था। हालांकि आरोपियों को अदालत में पेश नहीं किया गया। बुधवार को इसी अदालत ने मामले में आर्यन खान और दो अन्य सह-आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

आर्यन खान (23) के अलावा, अन्य आरोपी जिनकी न्यायिक हिरासत अदालत ने बढ़ाई है, उनमें अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपड़ा शामिल हैं। उनकी वर्तमान न्यायिक हिरासत 21 अक्टूबर तक थी।

एनडीपीएस अदालत ने कल मध्य मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन खान के अलावा उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट (26) और फैशन मॉडल मुनमुन धमेचा (28) की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। आर्यन खान, मर्चेंट और धमेचा ने जमानत के लिए बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है और उनकी याचिकाओं पर 26 अक्टूबर को सुनवाई होगी

टॅग्स :आर्यन खानSameer Wankhedeशाहरुख खानमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?