लाइव न्यूज़ :

Mumbai Diaries 26/11 First Look: सीरीज़ बयां करती है दर्द की वो अनसुनी कहानी, दिखेगा मुंबई हमले का वो हिस्सा जिसे किसी ने नहीं देखा!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: November 26, 2020 16:17 IST

अमेजन प्राइम वीडियो ने मुंबई पर हुए खौफनाक आतंकी हमले की 12वीं बरसी पर अपनी आने वाली सीरीज मुंबई डायरीज 26/11 का फर्स्ट लुक विडियो शेयर किया है. इस सीरीज में कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना, टीना देसाई और श्रेया धनवंतरी जैसे स्टार्स है. ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर मार्च 2021 में लॉन्च की जाएगी.

Open in App

 26 नवंबर 2008 की वो खौफनाक रात हर किसी के ज़ेहन में एक गहरी  छाप छोड़ गई है. 26/11 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. ये वो तारीख के है जिसे भारत के इतिहास में हमेशा काला दिन माना जाएगा.  26/11 मुंबई हमले परर अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई फिल्में बन चुकी हैं.  लेकिन अब जल्द ही  अमेज़न प्राइम वीडियो भी एक नई सीरीज़ ला रहा है.

अमेजन प्राइम वीडियो ने मुंबई पर हुए खौफनाक आतंकी हमले की 12वीं बरसी पर अपनी आने वाली सीरीज मुंबई डायरीज 26/11 का फर्स्ट लुक विडियो शेयर किया है. इस सीरीज में कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना, टीना देसाई और श्रेया धनवंतरी जैसे स्टार्स है.  ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर मार्च 2021 में लॉन्च की जाएगी. इसके डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं निखिल आडवाणी

40 सेकेंड के इस फर्स्ट लुक वीडियो में मुंबई ताज होटल दिखाया गया है जहां पर आतंकवादी हमला हुआ था. इसके साथ हमले में घायल लोग और दोड़ती हुई एम्बुलेंस दिखाई गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीज अस्पताल में बनाई गई है.  ये सीरीज उन डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ और अस्पताल कर्मियों की अनसुनी कहानी को बयान करती है, जिन्होंने मुंबई पर हुए आतंकी हमले में घायल लोगों की जान बचाने के लिए बिना थके काम किया था.

हालांकि फर्स्ट लुक के वीडियो में अभी पूरी तरह से स्टोरी को क्लियर नहीं किया गया है. लेकिन 40 सेकंड का ये फर्स्ट लुक बहुत शानदार और दमदार लग रहा है. बाकी चीज़ों के लिए आपको ट्रेलर के रिलीज़ होने का इंतज़ार करना पड़ेगा. 

अमेजन प्राइम वीडियो में इंडिया ओरिजिनल्स की हेड अपर्णा पुरोहित ने कहा, 26 नवंबर की वो खौफनाक रात हर भारतीय के दिमाग में अपनी छाप छोड़ गई है. मुंबई डायरीज 26/11 शहर पर हमले के समय अग्रिम मोर्चे पर आतंकियों से मुकाबला करने वाले सुरक्षाकर्मियों, शहीदों और उनके परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है, जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाला. सुरक्षाकर्मियों और अन्य कर्मचारियों की बहादुरी और उनके त्याग को श्रद्धांजलि देते हुए हम इस सीरीज का पहला लुक लॉन्च कर रहे हैं. ये शो मुंबई के कभी हार न मानने वाले जज्बे को सलाम करता है. 

टॅग्स :अमेज़न प्राइममुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?