लाइव न्यूज़ :

मुंबई: 10 हजार रुपये के जुर्माने के साथ आदित्य नारायण को जमानत, रिक्शा को मारी थी टक्कर

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 12, 2018 23:50 IST

लापरवाही से गाड़ी चलाने पर पुलिस ने आदित्य पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 338 के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया था।

Open in App

मुंबई, 12 मार्च। मशहूर प्लेबैंक सिंगर उदित नारायण के बेटे गायक आदित्य नारायण को पुलिस ने 10 हजार रुपये के जुर्माने के बाद जमानत दे दी है। आदित्य ने सोमवार दोपहर अपनी कार से एक रिक्शा वाले को टक्कर मार दी थी। इस सड़क दुर्घटना में आदित्य को दोषी पाया गया जिसके बाद वर्सोवा पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में लिया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आदित्य ने अपनी कार से सड़क से गुजर रहे एक अन्य रिक्शा वाले को टक्कर मार दी थी जिससे वह घायल हो गया था। इस पूरे में पुलिस ने आदित्य पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 338 के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया था।  गौरतलब है कि बीते साल भी आदित्य विवादों के चलते सुर्खियों में तब आए थे जब तय वजन से ज्यादा सामान ले जाने के चलते रायपुर एयरपोर्ट पर एक अधिकारी ने आदित्य नारायण को रोक लिया था। एक्सट्रा लगेज के लिए उनसे और रुपये की मांग की गई थी। इस पर आदित्य बौखला गए और उन्होंने एयरलाइंस ऑफिसर को धमकी दे डाली थी।

आदित्य ने इंडिगो के कर्मचारी को धमकी देते हुए आदित्य ने कहा था , "तुम मुझे चढ़ने नहीं दोगे तो मैं तुमको मुंबई में देख लूंगा क्योंकि कभी न कभी तो मैं मुंबई पहुंचूंगा ही। फिर देख लेंगे। तेरी चड्डी नहीं उतारी न मैंने तो मेरा नाम आदित्य नारायण नहीं।

इस पूरे मामले में एक्सट्रा लगेज के लिए एयरलाइंस स्टाफ ने आदित्य से 13000 रुपये की मांग की थी लेकिन उन्होंने महिला स्टाफ से कहा कि वो 10000 रुपये से एक पैसे ज़्यादा नहीं देंगे। उनकी बदतमीजी के चलते एयरलाइंस स्टाफ ने उनसे कहा कि अगर वो माफी नहीं मांगेंगे तो उन्हें यात्रा नहीं करने दी जायेगी। इसके बाद आदित्य नारायण ने माफी मांगी।

टॅग्स :मुंबईसड़क दुर्धटनामुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस