लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: जब मुग्धा गोडसे अपने से 18 साल बड़े राहुल देव को दे बैठी थीं दिल, खास है कपल की लव स्टोरी

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 26, 2020 06:40 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे आज 34 साल की पूरी हो गई हैं। ऐसे में जानिए मुग्धा गोडसे और राहुल देव की लव स्टोरी के बारे में।

Open in App
ठळक मुद्देमुग्धा साल 2002 में मिस ग्लैडरैग्स मेगा मॉडल की विजेता भी रह चुकी हैंमुग्धा और राहुल फैंस को कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं

मिस इंडिया 2004 प्रतियोगिता की सेमी फाइनलिस्ट रह चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने साल 2008 में मशहूर फिल्ममेकर मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' से फिल्मी करियर का आगाज किया था। इस फिल्म में उनका अभिनय इतना बेहतरीन था कि फैंस के साथ फिल्म क्रिटिक्स ने भी उनकी तारीफ की थी। 

26 जुलाई 1986 को हुआ जन्म

26 जुलाई 1986 को जन्मीं मुग्धा साल 2002 में मिस ग्लैडरैग्स मेगा मॉडल की विजेता भी रह चुकी हैं। वैसे मुग्धा कई बार अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। बता दें, मुग्धा गोडसे मॉडल और ऐक्टर राहुल देव के साथ तकरीबन सात साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों के बीच लगभग 18 साल का अंतर है, लेकिन इसके बाद भी मुग्धा और राहुल फैंस को कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं। 

बेहद खास है लव स्टोरी

हालांकि, दोनों की लव स्टोरी बेहद खास है। दरअसल, राहुल देव की जब पहली बार मुग्धा से मुलाकात हुई थी तब वो शादीशुदा थे और उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम सिद्धार्थ है। राहुल की पत्नी अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी साल 2009 में कैंसर के कारण मृत्यु हो गई। तब राहुल को लगा था कि उन्हें जीवन में फिर कभी प्यार नहीं होगा। मगर इस मामले में वो गलत साबित हुए और मुग्धा गोडसे को अपना दिल दे बैठे। 

कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। दोस्त की शादी में मिले राहुल और मुग्धा को पता ही नहीं चला कि उनकी दोस्ती कब प्यार में तब्दील हो गई। आज की तारीख में इतना ऐज गैप होने के बावजूद दोनों का बांड बेहद मजबूत है। यही नहीं, खबरों की मानें तो राहुल के बेटे सिद्धार्थ ने भी मुग्धा को स्वीकार कर लिया है। मालूम हो, इस स्टार कपल को अक्सर ही कई इवेंट्स में एकसाथ स्पॉट किया जाता है। 

टॅग्स :फैशनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!