लाइव न्यूज़ :

Mrs World 2022 Sargam Koushal: 21 साल बाद खिताब, जम्मू-कश्मीर की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2022 19:05 IST

Mrs World 2022 Sargam Koushal: मिसेज पोलिनेशिया को ‘फर्स्ट रनर-अप (प्रथम उपविजेता)’ और उसके बाद मिसेज कनाडा को ‘सेकेंड रनर-अप (दूसरी उपविजेता)’ घोषित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देलंबा इंतजार खत्म हो गया है, 21 साल बाद हमारे पास खिताब वापस आ गया है।मिसेज इंडिया पेजेंट ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर विजेता की घोषणा की। मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता के असत्यापित पेज पर एक बधाई संदेश साझा किया।

Mrs World 2022 Sargam Koushal: सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता है, जो 63 देशों की प्रतियोगियों के बीच विजेता बनी हैं। यह खिताब 21 साल बाद भारत लौटा है। अमेरिका की मिसेज वर्ल्ड 2021 शायलिन फोर्ड ने शनिवार शाम वेस्टगेट लास वेगास रिजॉर्ट एंड कसीनो में आयोजित एक कार्यक्रम में मुंबई की कौशल को ताज पहनाया।

मिसेज पोलिनेशिया को ‘फर्स्ट रनर-अप (प्रथम उपविजेता)’ और उसके बाद मिसेज कनाडा को ‘सेकेंड रनर-अप (दूसरी उपविजेता)’ घोषित किया गया। मिसेज इंडिया पेजेंट ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर विजेता की घोषणा की। पोस्ट में कहा गया, ‘‘लंबा इंतजार खत्म हो गया है, 21 साल बाद हमारे पास खिताब वापस आ गया है।’’

कार्यक्रम के बाद एक वीडियो में जम्मू-कश्मीर की रहने वालीं मिसेज वर्ल्ड ने कहा, ‘‘हमें 21-22 साल बाद ताज वापस मिला है। मैं बहुत उत्साहित हूं। लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड।’’ वर्ष 2001 में मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं अदाकारा-मॉडल अदिति गोवित्रिकर ने भी मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता के असत्यापित पेज पर एक बधाई संदेश साझा किया।

सरगम कौशल को टैग करते हुए गोवित्रिकर ने लिखा, ‘‘बहुत खुश हूं...सफर का हिस्सा बनने के लिए हार्दिक बधाई कौशल। ताज 21 साल बाद वापस आया है।’’ अंतिम दौर के लिए, कौशल ने भावना राव द्वारा डिजाइन किया गया एक गुलाबी स्लिट चमकदार गाउन पहना था और प्रतियोगिता विशेषज्ञ और मॉडल एलेसिया राउत ने उनका मार्गदर्शन किया था। मिसेज वर्ल्ड विवाहित महिलाओं के लिए पहली सौंदर्य प्रतियोगिता है, जिसे 1984 में शुरू किया गया था। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?