लाइव न्यूज़ :

अभी और बेटों को घर भेजना है...एक मां का वीडियो मैसेज देख भावुक सोनू सूद ने कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 30, 2020 13:09 IST

हाल ही में सोनू के ट्विटर हैंडल पर एक मेसेज नजर आया। यह मेसेज उस मां का है जिसका बेटा सोनू सूद की वजह से उनकी नजरों के सामने है। सोनू ने इस वीडियो मैसेज पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर फैंस लगातार लिख रहे हैं कि एक ही तो दिल है सोनू सूद कितनी बार जितोगेसोनू सूद लगातार लॉकडाउन के बीच फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार लिख रहे हैं कि एक ही तो दिल है सोनू सूद कितनी बार जितोगे? जी हां सोनू सूद काम ही कुछ ऐसा कर रहे हैं। सोनू सूद लगातार लॉकडाउन के बीच फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं। मुंबई और आसपास के इलाकों में रहने वाले प्रवासियों को उनके घर सोनू लगातार भेज रहे हैं।

लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू सूद (Sonu Sood Twitter) से सहायता मांग रहे हैं, जिसका एक्टर पूरा रिस्पांस दे रहे हैं। सोनू इन दिनों असली हीरो की तरह से काम कर रहे हैं। ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया कि सोनू सूद ऑनस्क्रीन भी विलन नहीं बल्कि हीरो का रोल करने के योग्य हैं।

हाल ही में सोनू के ट्विटर हैंडल पर एक मेसेज नजर आया। यह मेसेज उस मां का है जिसका बेटा सोनू सूद की वजह से उनकी नजरों के सामने है। सोनू ने इस वीडियो मैसेज पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

मैसेज में कहा गया है कि मेरा लाल मेरे पास है, मैं किस अल्फाज में शुक्रिया करूं। जिस तरह कोई बहन भाई को राखी बांधती है, मांगकर तोहफा मांगती है लेकिन सोनू भाई ने बिना मांगे तोहफा दिया। मैं इस तोहफे को कभी भूल नहीं सकती हूं। मैं अपने लाल के लिए तड़पती रहती थी। अब उसे सामने देख रही हूं। इस पर सोनू सूद ने जवाब दिया है, बहुत सही मेरे भाई। माता जी को प्रणाम। बहुत खुश हूँ कि मैं तुम को तुम्हारी माँ से मिलवा पाया। शब्द नहीं हैं मेरे पास। बस अभी और बहुत सारे मनीष अपनी माओं से जल्द से जल्द मिल पायें। इसी की कोशिश रहेगी।

सोनू सूद ने मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में लिखा गया, 'मेरे प्यारे श्रमिक भाइयों और बहनों।अगर आप मुंबई में है और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें 18001213711 और बताएं कि आप कितने लोग हैं, अभी कहां पर हैं और कहां जाना चाहते हैं। मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे।'

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!