लाइव न्यूज़ :

मोनाली ठाकुर अपने नए गाने 'पानी पानी फिर' को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह हैं तैयार, इस गाने का है रीमेक सांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2019 16:26 IST

माचिस फिल्म का फेमल गाना पानी पानी रे एक बार फिर से नए रूप में फैंस के सामने पेश होने को तैयार है

Open in App
ठळक मुद्दे"पानी पानी फिर" मूल रूप से प्रसिद्ध गायक लता मंगेशकर द्वारा गाया गया हैविशाल भारद्वाज द्वारा रचित है और अब मोनाली ने इसे नए अंदाज में गाया है।

"पानी पानी फिर" मूल रूप से प्रसिद्ध गायक लता मंगेशकर द्वारा गाया गया है, गीत गुलज़ार साहब द्वारा लिखे गए हैं , विशाल भारद्वाज द्वारा रचित है और अब मोनाली ने इसे नए अंदाज में गाया है।

इसका विचार काफी अचानक आया और काफी खूबसूरती से मोनाली कहती हैं, “कभी-कभी आप किसी चीज़ की योजना नहीं बनाते हैं और यह अचानक आपके पास आती है और आप उसके पीछे चले जाते  हैं। मैं आल्प्स में कहीं बैठा थी , मैं बस टहल रहीं थीं नेचर की ख़ूबसूरती देखते हुए , और इस गीत को गुनगुना रहा थी और अचानक मुझे लगा कि यह कितना  सुंदर गीत है, काश मैं इस गीत के साथ-साथ मेरा भी एक प्रस्तुतीकरण दे पाती ।

 मैं तुरंत यह पता लगाने के लिए गई कि इस गीत के अधिकार किसके पास है! और पता लगा कि "सोनी म्यूजिक इंडिया" के पास है ! मैंने तुरंत उसी समय उस खूबसूरत वातावरण के बीच में बैठकर उन्हें फोन किया और उनसे पूछा कि क्या वे मेरी आवाज़ में इस गीत को एक नया रूप देना चाहेंगे, बिलकुल नए साउंडट्रैक के साथ ताकि रीमेक की भीड़ में इस बेहतरीन गाने की मौलिकता बनी रहे और हर पीढ़ी एक नई आवाज़ के साथ ये गाना सुन और महसूस कर सकें । उन्होंने अगले दिन अधिकार की जांच पड़ताल के बाद हाँ कहा, तो इस तरह से इस गाने की शुरुआत हुई।

गाने के निर्माण के बारे में अपने अनुभव को साझा करते हुए मोनाली ठाकुर कहती हैं, “यह मेरे लिए काफी रोमांचक अनुभव रहा क्योंकि यह मेरा पहला मिनी प्रोडक्शन है! हमने स्विटज़रलैंड में म्यूज़िक वीडियो शूट किया। गीत, यह माधुर्य और गुलज़ार साहब के शब्द सुंदर अछूते  प्राकृतिक स्थानों के लायक है । तो वीडियो को सरल सुंदर होना जरूरी था

यह पूछे जाने पर कि क्या मोनाली मूल निर्माताओं के साथ गीत और वीडियो साझा करेगी .. वह कहती है, “ लता मंगेशकर, गुलज़ार साहब और विशाल भारद्वाज, हमारे देश के  लिविंग लीजेंड हैं .. मैं ठीक से व्यक्त नहीं कर सकती हूं कि कितनी बड़ी प्रशंसक मैं ईन तीनो की हूँ .. इसलिए मुझे नहीं लगता कि मुझमे उन्हें वीडियो दिखाने की या गाना सुनाने की हिम्मत है .. क्योंकि मैं उन्हें निराश नहीं करना चाहती .. लेकिन अगर वे इस गाने को सुनते हैं और देखते हैं तो मेरे लिए ये बहोत बड़ी बात होगी 

हाल ही में मोनाली ने फिल्म "पल पल दिल के पास" (2019) में "जा हो जा आवारा" सॉन्ग गाया है जिसमें सनी देओल के बेटे करण देओल और साहेर बंबा मुख्य किरदार मे है

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?