लाइव न्यूज़ :

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी सिंह समेत परिवार के पांच सदस्य निकले कोरोना पॉजिटिव, जानें पूरा मामला

By अमित कुमार | Updated: June 1, 2020 19:04 IST

टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह से जुड़ी एक ऐसा खबर सामने आ रही है जिसको जानकर उनके फैंस को निराशा हाथ लगेगी। मोहिना कुमारी सिंह और उनके परिवार के कुछ और सदस्य को कोरोना वायरस हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमोहिना कुमारी की शादी उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ हुई थी। परिवार के सभी लोगों ने कोरोना का टेस्ट कराया तो मोहिना कुमारी समेत पांच और लोग इस महामारी से संक्रमित पाए गए।

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आ चुकी टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टीवी की दुनिया को अलविदा कहने के बावजूद भी वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मोहिना कुमारी सिंह की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। 

मोहिना कुमारी की शादी उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ हुई थी। ऐसे में अब खबर आ रही है कि मोहिना कुमारी सिंह को कोरोना वायरस हो गया है। मोहिना कुमारी सिंह के साथ-साथ उनके परिवार के कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी मोहिना कुमारी सिंह ने खुद फैंस को दी। 

परिवार के सभी लोगों ने कोरोना का टेस्ट कराया तो मोहिना कुमारी समेत पांच और लोग इस महामारी से संक्रमित पाए गए। स्पॉटबॉय से बात करते हुए मोहिना कुमारी सिंह ने बताया कि, 'हम इस समय हॉस्पिटल में हैं। मेरा और परिवार के पांच लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। यह बीमारी हम तक कैसे पहुंची इस बात की जानकारी हमारे पास नहीं है।'

उन्होंने आगे कहा, 'सबसे पहले मेरी सास को हल्का बुखार आया। उस समय जब कोरोना टेस्ट कराया तो वह नेगेटिव आया। फिर हम रिलेक्स हो गए, लेकिन कुछ दिन बाद इस तरह के लक्षण घर के दूसरे लोगों में भी देखने को मिलने लगे। इसके बाद परिवार के सभी लोगों ने कोरोना का टेस्ट कराया तो देखा कि कई लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अभी सभी लोग अस्पताल में भर्ती हैं और जब तक कोरोना टेस्ट नेगेटिव नहीं आ जाती सब वहीं रहेंगे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !