लाइव न्यूज़ :

मॉडल ने गहना वशिष्ठ समेत हॉटशॉट के 4 निर्माताओं के खिलाफ दर्ज कराई FIR, राज कुंद्रा की कंपनी पर लगाया बड़ा आरोप

By अनिल शर्मा | Updated: July 28, 2021 10:30 IST

मॉडल के बयान के अनुसार मालवानी पुलिस थाने में गहना वशिष्ठ समेत हॉटशॉट के चार प्रोड्यूसर्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 392, 393, 420 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है जिसे आईटी एक्ट की धारा 66, 67 के साथ मिलाकर पढ़ा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देराज कुंद्रा की कंपनी पर एक और एफआईआरगहना वशिष्ठ समेत हॉटशॉट के चार प्रोड्यूसर्स के खिलाफ दर्ज हुआ एफआईआरयह एफआईआर एक मॉडल ने दर्ज कराई है जिसे बड़ी फिल्म का ऑफर देकर बोल्ड कंटेंट शूट करवाए गए थे

पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं मामले में उनकी वियान कंपनी के 4 कर्मचारियों को सरकारी गवाह बनाया है, जिन्होंने क्राइम ब्रांच के सामने इस बात की जानकारी दी कि कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कंपनी के सर्वर से पोर्न कंटेंट डिलीट करने को कहा गया था। इस बीच एक मॉडल ने भी उनके हॉटशॉट के चार निर्माताओं और गहना वशिष्ठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

क्राइम ब्रांच को मॉडल ने बताया कि उसे एडल्ट कंटेंट वाली फिल्म में काम करने को मजबूर किया गया था। पुलिस के मुताबिक मॉडल को एक बड़ी बजट की फिल्म का वादा कर एडल्ट कंटेंट वाली फिल्म में काम करवाया गया था। मामले में क्राइम ब्रांच ने मॉडल को एफआईआर दर्ज कराने को कहा।

मॉडल के बयान के अनुसार मालवानी पुलिस थाने में गहना वशिष्ठ समेत हॉटशॉट के चार प्रोड्यूसर्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 392, 393, 420 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है जिसे आईटी एक्ट की धारा 66, 67 के साथ मिलाकर पढ़ा जाता है। इस केस के दर्ज होने के पहले ही मामले में क्राइम ब्रांच ने गहना वश‍िष्ठ को समन भेजा है। क्राइम ब्रांच ने गहना को जल्द से जल्द अपना बयान दर्ज कराने को कहा है

बता दें राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई पुलिस ने उनकी कंपनी के आईटी प्रमुख रेयान थोर्पे के साथ मोबाइल ऐप के जरिए अश्लील सामग्री उपलब्ध कराने के मामले में गिरफ्तार किया था। मामले में कुंद्रा की पत्नी व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, जो 2010 तक फर्म में निदेशकों में से एक थीं, का बयान भी पुलिस ने पिछले सप्ताह दर्ज किया है।

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!