लाइव न्यूज़ :

जैकी भगनानी व अन्य पर रेप का आरोप लगाने वाली मॉडल को मिल रही जान से मारने की धमकी, कहा- कुछ हुआ तो वे जिम्मेदार होंगे

By अनिल शर्मा | Updated: July 14, 2021 15:25 IST

कुछ महीने पहले अपर्णा ने पुलिस में 11 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी।  मॉडल ने इन लोगों के खिलाफ अपना मानसिक व शारीरिक शोषण करने की शिकायत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देजैकी भगनानी के खिलाफ केस दर्ज कराने वाली मॉडल को मिल रही जान से मारने की धमकीअपर्णा ने इंस्टाग्राम पर इस बाबत एक लंबा पोस्ट लिखा हैकहा- जो भी अनहोनी होगी उसके जिम्मेदार वे ही लोग होंगे

फिल्म निर्माता व अभिनेता  जैकी भगनानी व अन्य पर रेप का आरोप लगाने वाली अपर्णा नामक मॉडल ने कहा है कि उसे रेप और जान से मारने की धमकी मिल रही है। अपर्णा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा, तथाकथित हाई प्रोफाइल लोग अब भी मुझे इंस्टाग्राम पर हिंसक तस्वीरों और वीडियो के जरिए अप्रत्यक्ष तौर पर मौत की धमकी दे रहे हैं। मॉडल ने ये भी कहा कि अगर उसके साथ कुछ बुरा होता है तो वे ही जिम्मेदार होंगे।

मॉडल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जिसे फेक बताते हुए कहा कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बकौल मॉडल- मैंने बहुत से फर्जी खातों को ब्लॉक भी कर दिया। कुछ अकाउंट को रिपोर्ट भी किया है। इस कारण मुझे अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट भी करना पड़ा। मॉडल के मुताबिक इन्हीं सब की वजह से वह 2 साल तक इंस्टाग्राम से दूर रह। लेकिन इन लोगों ने गैंग कास्टिंग करना नहीं छोड़ा।

मॉडल ने पुलिस के रवैये के बारे में ये कहा

मॉडल के मुताबिक जब से हाईप्रोफाइल लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया है उसके बाद से ही उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। उसने कहा कि ये बात मामले की जांच कर रही पुलिस टीम को भी बताया जिन्होंने इस बाबत नया केस दर्ज करने को कहा। अपर्णा ने आगे लिखा- लेकिन मैं वहां नहीं गई ऐसा इसलिए क्योंकि पहला केस दर्ज करवाने में ही मुझे हफ्तो लग गए थे और अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार ही नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले अपर्णा ने पुलिस में 11 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी।  मॉडल ने इन लोगों के खिलाफ अपना मानसिक व शारीरिक शोषण करने की शिकायत की थी। शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसमें ‘बेलबॉटम’ के निर्माता जैकी भगनानी और फिल्म ‘83’ व ‘थलाइवी’ के निर्माता विष्णु इदुरी के अलावा टी सीरीज के मालिकों में से एक कृष्ण कुमार का नाम भी शामिल था।

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!