लाइव न्यूज़ :

तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर विवाद में MNS की एंट्री, कहा- बिग बॉस के घर में गई तनुश्री दत्ता तो शो होगा बंद

By विवेक कुमार | Updated: October 3, 2018 15:41 IST

तनुश्री और नाना पाटेकर के इस मामले पर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा है कि जो लोग तनुश्री को ट्रोल कर रहे हैं उन्हें खुद पर शर्म करनी चाहिए।

Open in App

मुंबई, 3 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। हाल में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान तनुश्री ने कहा था कि 10 साल पहले ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। इसके अलावा तनुश्री ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पर भी आरोप लगाया है कि 'हॉर्न ओके प्लीज' की सेट के बाहर एमएनएस के लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया था।

अब इन सबके बीच  एमएनएस ने लोनावाला पहुंचकर बिग बॉस के सेट पर मेकर्स को एक पत्र सौपा है जिसमें  उन्होंने कहा कि तनुश्री को बिग बॉस में नहीं लिया जाए। एमएनएस ने धमकी दी है कि अगर तनुश्री को बिगबॉस शो में लिया गया तो वो शो को ही चलने नहीं देंगे।

वैसे बिग बॉस के घर में एंट्री को लेकर तनुश्री ने कहा था कि उनका ऐसा कोई ऐसा प्लान नहीं है। उन्होंने बिग बॉस में जाने से साफ इंकार किया था।  

अब तनुश्री और नाना पाटेकर के इस मामले पर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा है कि जो लोग तनुश्री को ट्रोल कर रहे हैं उन्हें खुद पर शर्म करनी चाहिए क्योंकि तनुश्री को ये पूरा अधिकार है कि शिकायत दर्ज करे। शिकायत की कोई समय सीमा नहीं होनी चाहिए अगर किसी भी कुछ बुरा हुआ है। दोनों को ही अपने को साबित करने के लिए एक-एक मौका देना चाहिए। 

टॅग्स :तनुश्री दत्तानाना पाटेकरआयुष्मान खुरानाबिग बॉस 12
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 वर्षों तक वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे, सारे षड़यंत्र फेल हो जाएंगे': पीएम मोदी के समर्थन में तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीThama: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' दिवाली पर होगी रिलीज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार