लाइव न्यूज़ :

'मिस चटर्जी वर्सेज नार्वे' की कामयाबी से खुश रानी मुखर्जी ने कहा- चाहती हूँ भारतीय महिलाओं की आवाज दुनिया भर में सुनी जाए

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 22, 2023 15:40 IST

फिल्म 'मिस चटर्जी वर्सेज नार्वे' को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस बारे में रानी ने कहा कि अगर आपका कंटेंट अच्छा है तो उसे अपने दर्शक जरूर मिलेंगे चाहे माध्यम कोई भी हो। भगवान की कृपा से मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे को दर्शकों का प्यार मिला है।

Open in App
ठळक मुद्दे'मिस चटर्जी वर्सेज नार्वे' की कामयाबी से खुश हैं रानी मुखर्जीकहा- चाहती हूँ भारतीय महिलाओं की आवाज दुनिया भर में सुनी जाएकहा- अगर आपका कंटेंट अच्छा है तो उसे अपने दर्शक जरूर मिलेंगे

मुंबई: अपनी हलिया रिलीज फिल्म 'मिस चटर्जी वर्सेज नार्वे' में एक मजबूत महिला और मां का किरदार निभाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रीरानी मुखर्जी का कहना है कि वह चाहती हैं कि भारतीय महिलाओं की आवाज पूरी दुनिया में सुनी जाए। रानी मुखर्जी ने लगभग तीन दशकों के करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। उन्होंने 'ब्लैक', 'हिचकी', 'मर्दानी' और 'नो वन किल्ड जेसिका' जैसी फिल्मों में अपने प्रदर्शन के माध्यम से पर्दे पर कुछ सबसे पसंदीदा महिला किरदार निभाए हैं। शादी के बाद रानी मुखर्जी ने फिल्मों में काम करना पहले की तुलना में कम कर दिया लेकिन अब भी सिनेमा के क्षेत्र में रानी सक्रिय हैं। 

फिल्म 'मिस चटर्जी वर्सेज नार्वे' में रानी एक ऐसी मां की भूमिका में हैं, जो अपने बच्चों के लिए नार्वे की सरकार से लड़ जाती है। यह फिल्म सागरिका चक्रवर्ती की किताब द जर्नी ऑफ ए मदर पर आधारित है। सागरिका चटर्जी ने नॉर्वे की सरकार के खिलाफ अपने बच्चों को वापस पाने की लड़ाई लड़ी थी। इस सच्ची कहानी पर बनी फिल्म में रानी के किरदार की खूब तारीफ की जा रही है।

फिल्म की सफलता के बारे में एएनआई से बात करते हुए रानी मुखर्जी ने कहा, "हमारी भारतीय महिलाओं की कहानियों को विश्व स्तर पर सुना जाना हमेशा बहुत अच्छा लगता है। मैंने हमेशा हमारी भारतीय महिलाओं की कहानियों को एक वैश्विक मंच पर ले जाने की पूरी कोशिश की है। मैं एक भारतीय महिला हूं और अपनी ताकत जानती हूं। इसलिए मैं हमेशा यह सुनिश्चित करती हूं कि हमारे काम के साथ हमारी कहानियां भी सुनी जाएं।"

फिल्म 'मिस चटर्जी वर्सेज नार्वे' को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस बारे में रानी ने कहा कि अगर आपका कंटेंट अच्छा है तो उसे अपने दर्शक जरूर मिलेंगे चाहे माध्यम कोई भी हो। भगवान की कृपा से मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे को दर्शक मिल गए हैं! लोगों द्वारा हमारी फिल्म पर प्यार बरसाते हुए देखकर मैं वास्तव में बहुत खुश हूं।

बता दें कि मई 2011 में अनुरूप और सागरिका ने अपने बच्चों अविग्यान (3 साल) और बेटी ऐश्वर्या (1 साल) की कस्टडी खो दी थी। नॉर्वे के अधिकारियों ने बच्चे को हाथ से दूध पिलाने पर आपत्ति जताते हुए इसे जबरदस्ती खिलाने के बराबर बताया था। बाद में सागरिका ने अपने बच्चों के लिए लड़ाई लड़ी थी। इसी सच्ची कहानी पर बनी फिल्म 17 मार्च को रिलीज हुई थी।

टॅग्स :रानी मुखर्जीबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारNorway
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!