लाइव न्यूज़ :

Mirzapur 3 on OTT: कब ओटीटी पर दस्तक देगी 'मिर्जापुर 3', फैन्स के लिए नया अपडेट आया सामने

By अंजली चौहान | Updated: April 3, 2024 10:41 IST

अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी और अन्य सेलेब्स अभिनीत मिर्जापुर 3 जल्द ही ओटीटी स्क्रीन पर आने वाली है।

Open in App

Mirzapur 3 on OTT: दर्शकों के बीच लोकप्रिय वेब सीरीजमिर्जापुर के दो सीजन ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। अमेजन प्राइम की पॉपुलर वेब सीरीजमिर्जापुर में पकंज त्रिपाठी, अली फजल जैसे कलाकारों ने सीरीज में जान फूंक दी है। सीरीज में इनके किरदार फैन्स के दिलों में घर कर चुके हैं ऐसे में इसके सीरीज 3 के रिलीज होने का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीरीज अभी तक ओटीटी पर रिलीज नहीं हुई है लेकिन इसके इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है। यही वजह है कि फैन्स लगातार नजर बनाए हुए हैं कि मिर्जापुर 3 कब रिलीज हो और दर्शक इसका लुत्फ उठा सके।

अली फजल, पंकज त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा अभिनीत सीरीज को लेकर मीडिया में कई रिपोर्ट्स वायरल हो रही है। बॉलीवुड लाइफस्टाइल की एक खबर के अनुसार, रितेश सिधवानी ने साझा किया कि मिर्ज़ापुर 3 की रिलीज अमेजन प्राइम वीडियो टीम पर निर्भर करती है। हालाँकि, उनका मानना है कि यह 2024 के मध्य यानी जून या जुलाई 2024 में सामने आ सकता है।

मिर्जापुर 3 की कहानी

फैन्स का इंतजार जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे-वैसे सीरीज की कहानी को लेकर नए-नए अनुमान लगाए जा रहे हैं। अली फजल और पकंज त्रिपाठी स्टारर सीरीज की स्टोरी पर अटकलें लगाई जा रही है कि कालीन भैया, गुड्डु और अन्य पात्रों का क्या होगा। एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज और अधिक तीव्र हो जाएगी और मिर्जापुर और त्रिपाठी परिवार में सत्ता संघर्ष को और गहरा कर देगी।

मीडिया से बातचीत के दौरान अली फजल ने खुलासा किया कि मेकर्स सीजन 3 में सीजन 1 का फ्लेवर वापस लेकर आए हैं। कुछ नए किरदारों को पेश किया जाएगा जो गुड्डु और गोलू की चुनौतियों को बढ़ा देंगे। गुड्डु की किस्मत अधर में लटकी हुई है। क्या वह मर जाएगा और कालीन भैया का क्रोध झेलेगा? मिर्जापुर में सत्ता की लड़ाई है किसे मिलेगा राज?

मिर्ज़ापुर 3 के कलाकारों में अली फज़ल जो कि गुड्डु का किरदार निभा रहे हैं, पंकज त्रिपाठी के रूप में कालीन भैया या अखंडानंद त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी के रूप में गोलू, दिव्येंदु के रूप में मुन्ना त्रिपाठी, रसिका दुग्गल के रूप में बीना त्रिपाठी, हर्षिता गौड़ के रूप में डिंपी, विजय वर्मा के रूप में भरत त्यागी शामिल हैं।

टॅग्स :Amazon Prime Videoअमेज़न प्राइमअली फजलपंकज त्रिपाठीवेब सीरीजआगामी फिल्मupcoming film
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

बॉलीवुड चुस्कीKrishnavataram Movie Review: सिर्फ फिल्म नहीं एक इमोशन है 'कृष्णावतारम', निर्देशक हार्दिक गज्जर का दिखा कमाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल