लाइव न्यूज़ :

जारी रहेगा कालीन भैया का 'भौकाल', मिर्जापुर 3 को मिली हरी झंडी, जानिए मेकर्स ने क्या कहा

By अमित कुमार | Updated: November 13, 2020 17:14 IST

वेब सीरीज मिर्जापुर की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने अब इसके तीसरे पार्ट को बनाने का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले महीने अमेजन प्राइम पर 'मिर्जापुर' का दूसरा सीजन रिलीज हुआ था। लोग सोशल मीडिया पर 'मुन्ना भैया' की मौत को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर का तीसरा भाग भी जल्द शूट किया जाएगा।  मेकर्स ने वेब सीरीज के तीसरे सीजन की भी घोषणा कर दी है। निर्माताओं ने 'मिर्जापुर 3' पर काम शुरू कर दिया है। वहीं मिर्जापुर 3 की आने की खबर सुनकर फैंस भी बेहद उत्साहित हैं। फैंस सोशल मीडिया पर अभी से ही शो को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं। 

पिछले महीने अमेजन प्राइम पर 'मिर्जापुर' का दूसरा सीजन रिलीज हुआ था। दर्शकों से 'मिर्जापुर 2' को अच्छी और बुरी दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं मिलीं थी। कहानी के दूसरे सीजन में रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, प्रियांशु पेंदुली और ईशा तलवार जैसे कलाकारों के काम को काफी सराहा गया है। दूसरे सीजन के अंत में मुन्ना भैया की मौत से फैंस निराश जरूर हैं। 

लोग सोशल मीडिया पर 'मुन्ना भैया' की मौत को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि तीसरे पार्ट में मुन्ना भैया की वापसी होनी चाहिए, वर्ना शो काफी कमजोर हो जाएगा। वहीं इस शो को लेकर अमेजन का दावा है कि सात दिनों के भीतर ही ये भारत का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बन गया था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मिर्जापुर 3 दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ने में सफल हो पाती है या नहीं। 

टॅग्स :मिर्जापुरअमेज़न प्राइमपंकज त्रिपाठीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!