लाइव न्यूज़ :

तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत पर ठोका मानहानि का केस, मांगे 10 करोड़

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 22, 2018 08:42 IST

अभिनेत्री राखी सावंत पर  तनुश्री ने मानहानि का मुकदमा कर दिया है।

Open in App

तनुश्री दत्ता ने #MeToo कैम्पेन के तहत नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।  इस मामले के तूल पकड़ने के बाद अब तनुश्री के पक्ष में कई सितारे भी उतर आए थे। वहीं, दूसरी तरफ अब अभिनेत्री राखी सावंत पर  तनुश्री ने मानहानि का मुकदमा कर दिया है।

राखी का  कहना है कि घटनावाले दिन तनुश्री ड्रग्स लेकर अपनी वैन में पड़ी हुई थीं। उनका गाना तो नाना के कहने पर मुझे करना पड़ गया। अब राखी सावंत के इस रवैये के ख‍िलाफ तनुश्री ने कड़ा कदम उठाया है।  तनुश्री ने राखी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करते हुए 10 करोड़ रुपये की मांग की है। हांलाकि तनुश्री के इस एक्शन पर अभी तक राखी की ओर से कोई जवाब नहीं आया है लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही इस पर जवाब सामने आएगा।

राखी का आरोप

गौरबतल है कि हाल ही में राखी ने कहा था कि मैंने  'हॉर्न ओके प्लीज' के गाने में तनु को र‍िप्लेस किया था, क्योंकि उन्होंने गाने को बीच में ही छोड़ दिया था।उसके बाद मेरे पास कोर‍ियोग्राफर गणेश आचार्य का फोन आया, उन्होंने बस इतना कहा, तुम सेट पर आओ, गाना करना है। इतना ही नहीं राखी के मुताबिक जब वह सेट पहुंची तब उनको पता लगा कि गाना तनुश्री का है। वो इस गाने को थोड़ा शूट कर चुकी हैं लेकिन लेकिन अब वो कोऑपरेट नहीं कर रही है. अभी वो अपनी वैन‍िटी में हैं, जहां उन्हें सब बुलाने जा चुके हैं लेकिन वो बाहर नहीं आ रही हैं।

उस वक्त डेजी शाह मास्टर जी की एसिस्टेंट थी और उसने सारी बात बताई कि वो खुद तनुश्री को बुलाने 10 बार गईं थी लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। राखी के मुताबिक उस समय तनुश्री ड्रग्स लेकर वैन में 4 घंटे से बेहोश पड़ी थीं।तनु आज बड़ी-बड़ी बातें कर रही हैं। लेकिन मैं उनकी असल‍ियत सबको बताना चाहती हूं। यही कारण है कि उन्होंने मानहानि का केस किया है।

तनुश्री दत्ता का नाना पाटेकर पर आरोप

तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया है कि साल 2008 में फ़िल्म 'Horn 'Ok' Pleassss' के एक गाने की शूटिंग के दौरान अभिनेता नाना पाटेकर ने उनके साथ यौन शोषण किया था। तनुश्री दत्ता ने नाना के अलावा फ़िल्म के निर्देशक राकेश सारंग, डांस डायरेक्टर गणेश आचार्य और सामी सिद्दीकी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करायी है। मुंबई पुलिस ने तनुश्री दत्ता से करीब पाँच घंटे तक पूछताछ करने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की। तनुश्री दत्ता ने एक अन्य केस संपत्ति की तोड़फोड़ और धमकी देने के आरोप का केस राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराया है। 

नाना पाटेकर की तनुश्री दत्ता के आरोपों पर सफाई 

अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके अभिनेता नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता द्वारा लगाये गये सभी आरोपों को गलत बताया। नाना पाटेकर ने मीडिया से कहा था कि जो 10 साल पहले गलत था वो गलत रहेगा।नाना पाटेकर के वकील ने कहा था कि वो इस मामले में तनुश्री दत्ता को कानूनी नोटिस भेजकर माफी माँगने के लिए कहेंगे।  

टॅग्स :# मी टूतनुश्री दत्ताराखी सावंतनाना पाटेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीब्लू ड्रम वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं राखी सावंत, कहा 'जया जी… मेरे पैप्स को कुछ मत बोलो वरना…'

बॉलीवुड चुस्की'महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 वर्षों तक वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे, सारे षड़यंत्र फेल हो जाएंगे': पीएम मोदी के समर्थन में तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीराखी सावंत को मिला पाकिस्तानी दूल्हा! पाक में करेंगी तीसरी शादी, इस देश में मनाएंगी हनीमून

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?