लाइव न्यूज़ :

#MeToo: अभिनेता आलोक नाथ ने लिया कानून का सहारा, प्रोड्यूसर विनता नंदा के खिलाफ दायर किया मानहानि का केस

By स्वाति सिंह | Updated: October 15, 2018 16:01 IST

सोमवार को ही विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने महिला पत्रकार के खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

Open in App

#MeToo के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप का समाना कर रहे अभिनेता अलोक नाथ ने सोमवार को प्रोडूसर और लेखक विनता नंदा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है। गौरतलब है कि विनता नंदा और संध्या मृदुल के साथ एक्ट्रेस दीपिका अमीन ने आलोक नाथ पर हैरासमेंट का आरोप लगाया था।  

सोमवार को ही विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने महिला पत्रकार के खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। एएनआई के मुताबिक एमजे अकबर के वकील ने बताया कि दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने प्रिया रमानी के खिलाफ अपराधिक मानहानी का मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि एमजे अकबर पर कुल 11 महिला पत्रकारों ने सेक्सुअल हरैसमेंट का आरोप लगया है।   

गौरतलब है कि तारा' धारावाहिक में 1990 के दशक के दौरान आलोक नाथ के साथ काम कर चुकीं नंदा ने सोमवार को फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट साझा कर नाथ पर 19 वर्ष पहले उनका बालात्कार करने का आरोप लगाया था।

आरोपों पर प्रतिक्रिया करते हुए नाथ के वकील अशोक सरोगी ने कहा था 'सभी शिकायतें झूठी हैं और इनमें कोई दम नहीं है।'

उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'एक शख्स ने 19 वर्ष का इंतजार किया और फिर मामला उठाया और उसके बाद मामले का समर्थन करने के लिए, अन्य लोग साथ आ गए। यह अपने आप में दिखाता है कि कुछ जान-बूझ कर किया जा रहा है, सिर्फ उनकी छवि खराब करने के लिए और उससे इतर कुछ नहीं है।’’ 

सरोगी ने कहा कि वे नंदा और ऐसे आरोप लगाने वाले अन्य लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने पर विचार कर रह हैं।

उन्होंने कहा, 'हम इन सभी आरोपों को बिना किसी कारण उनके खिलाफ अपमानजनक बयान के रूप में लेते हैं। हम मानहानि का मामला दायर करने पर विचार कर रहे हैं।'

उन्होंने बताया कि अगर आवश्यकता पड़ी तो वे नाथ की प्रतिष्ठा को पहुंचे नुकसान के लिए राशि वसूलने के लिए भी मामला दर्ज करेंगे।

अभिनेता के सामने आकर आरोपों का खारिज ना करने के सवाल पर सरोगी ने कहा, 'हर किसी को व्हाट्सएप और फेसबुक पर संदेश डालने और उसे प्रचारित करने का अधिकार है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि उससे संबंधित शख्स तत्काल उसपर प्रतिक्रिया करे।'

उन्होंने कहा कि जब भी कानूनी कार्यवाही शुरू होगी, अभिनेता जरूर सामने आएंगे।

आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नाथ ने एबीपी न्यूज से कहा, ‘‘ मैं न तो इन आरोपों को नकार रहा हूं और न ही इन्हें मान रहा हूं। यह (बलात्‍कार) हुआ तो होगा, लेकिन किसी और ने किया होगा। मैं इसके बारे में ज्‍यादा बातें नहीं करना चाहता, क्‍योंकि अगर यह मामला खुलेगा तो यह और भी खिंचेगा।’’

टॅग्स :# मी टूआलोक नाथएमजे अकबर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े सहित 22 के खिलाफ हुई FIR, पैसा दोगुना करने के वादा कर बागपत में ग्रामीणों से पांच करोड़ रुपए की ठगी

बॉलीवुड चुस्कीअभिनेता आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े सहित 7 के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

बॉलीवुड चुस्की'मुझे कुछ हुआ तो नाना पाटेकर होंगे जिम्मेदार', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पोस्ट से मचाई सनसनी

बॉलीवुड चुस्की'न आत्महत्या करूंगी, न ही भागूंगी, कान खोलकर सुन लो सब लोग', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर लगाई मदद की गुहार

भारतकल मुख्तार अब्बास नकवी का राज्यसभा कार्यकाल होगा पूरा, उनके बाद भाजपा के पास नहीं रहेगा एक भी मुस्लिम सांसद, मोदी कैबिनेट से आज दिया इस्तीफा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?