लाइव न्यूज़ :

शहीद विक्रम बत्रा के पिता ने डिम्पल के बारे में किया बड़ा खुलासा, साल में केवल दो बार करती हैं कॉल

By वैशाली कुमारी | Updated: August 22, 2021 17:50 IST

एक इंटरव्यू के दौरान कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता गिरिधर लाल बत्रा ने उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा के बारे में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि डिंपल उन्होंने साल में दो बार ही कॉल करती है।

Open in App
ठळक मुद्देकैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म शेरशाह हाल ही में रिलीज हुई है विक्रम के शहीद होने के बाद उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा ने शादी नहीं की और उनकी विधवा बनकर जीने का फैसला किया

ये दिल मांगे मोर, कैप्टन विक्रम बत्रा द्वारा बोले गए ये शब्द आज हर किसी की जुबान पर हैं। " मैं दुश्मन को शहीद कर के आऊंगा या तिरंगे में लिपट कर आऊंगा लेकिन आऊंगा जरूर। " ये कोई डायलॉग्स नहीं बल्कि अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा द्वारा बोले गए उनके अपने बोल हैं जिन्हें अब दर्शक फिल्म में देख सुन रहे हैं।

कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म शेरशाह हाल ही में रिलीज हुई है, अपने रिलीज के बाद से ही इसने दर्शकों को रोमांचित किया हुआ है और लोग इसे फिल्म ऑफ द ईयर के रूप में घोषित कर चुके हैं। इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों ने कैप्टन विक्रम बत्रा के पराक्रम को तो जाना ही लेकिन इसके साथ साथ उनकी प्रेम कहानी के बारे में भी जाना।

कैप्टन विक्रम बत्रा और उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा की प्रेम कहानी सुनकर लोग हैरान हो रहे हैं, विक्रम के शहीद होने के बाद उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा ने शादी नहीं की और उनकी विधवा बनकर जीने का फैसला किया।

एक इंटरव्यू के दौरान कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता गिरिधर लाल बत्रा ने उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा के बारे में कई खुलासे किए हैं उन्होंने बताया कि डिंपल उन्होंने साल में दो बार ही कॉल करती है।

एक इंटरव्यू के दौरान कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता गिरिधर लाल बत्रा ने बताया, "डिंपल हमें साल में केवल दो बार ही कॉल करती हैं। एक बार मेरी पत्नी कमल कांत शर्मा के बर्थडे पर और दूसरी बार मेरे बर्थडे पर। क्या उन्होंने कभी डिंपल चीमा को शादी के लिए नहीं मनाया, इस सवाल पर गिरधर लाल बत्रा ने कहा, " हमने कई बार उन्हें शादी के लिए कहा लेकिन डिंपल चीमा ने मना कर दिया, डिंपल ने कहा कि वो अपनी बाकी की जिंदगी विक्रम की याद के सहारे बिता लूंगी।

विक्रम बत्रा को 1997 में 13वीं बटालियन जम्मू और कश्मीर राइफल्स के लेफ्टिनेंट के रूप में भारतीय सेना में कमीशन किया गया था। बाद में, उन्हें युद्ध के मैदान में ही कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया था। देश के लिए कुर्बान होने से पहले विक्रम बत्रा ने अपनी प्रेमिका डिंपल को मंगेतर बनाया। लेकिन दुर्भाग्य से जंग के बीच विक्रम शहीद हो गए। उनकी शहादत के बाद डिंपल ने किसी से भी शादी नहीं की और आज भी बिक्रम की याद में अपनी जिंदगी बीता रही हैं।

टॅग्स :सिद्धार्थ मल्होत्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!