लाइव न्यूज़ :

Marjaavaan Box Office Collection Day 7: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म की कमाई में सातवें दिन आई गिरावट, जानें कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 22, 2019 13:17 IST

Marjaavaan Box Office Collection Day 7 सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की फिल्म मरजावां शुक्रवार को पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है। सात दिन में फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म मरजांवा पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को मिले जुले रिव्यू मिले हैं। लव स्टोरी में बदले की कहानी को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है। यही कारण है कि फिल्म पर्दे पर कमाई के मामले में कमाल कर रही है। सात दिन में फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है।

फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा  की फिल्म मरजावां को लेकर खबर आ रही है कि फिल्म ने 7वें दिन यानी गुरुवार को करीब 2 से ढाई करोड़ का कारोबार किया है। 7 दिन बाद यह फिल्म 50 करोड़ के क्लब में भी शामिल नहीं हो पाई।

 फिल्म ने रिलीज के दिन यानी शुक्रवार को 7.03 करोड़, शनिवार को 7.21 करोड़, रविवार को 10.18 करोड़, सोमवार को 4.15 करोड़, मंगलवार को 3.61 करोड़, बुधवार को 3.16 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस हिसाब से फिल्म ने 6 दिन में 35.34 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

मिलाप जवेरी द्वारा निर्देशित सिद्धार्थ मल्होत्रा  और रितेश देशमुख की फिल्म मरजावां में इन तीनों कलाकारों के अलावा एक्ट्रेस रकुल प्रीतभी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी शुरू होती है अन्ना (नासर) से। जिसको रघु (सिद्धार्थ मल्होत्रा) गटर के पास पड़ा मिलता है। इसके बाद अन्ना ही रघु का पालन पोषण करते है। अन्ना रघू को बेटे की तरह से रखते हैं। वहीं, अन्ना का सारे काले करनामों में रघु ढल जाता है और अन्ना का राइट हैंड भी बन जाता है। अन्ना रघु पर बहुत भरोसा करता है। यही कारण है कि उनका असली बेटा विष्णु (रितेश देशमुख) रघु से बहुत नफरत करता है। विष्णु बौना है, इस कारण से उसको लगता है कि असली वारिस उसके होने के बाद भी रघु को सम्मान दिया जाता है।

वहीं, दूसरी तरफ बस्ती में सभी रघु को जान से ज्यादा चाहते हैं। इसमें उसकी दोस्त आरजू(रकुल प्रीत) और तीन दोस्त भी शामिल हैं। रघु की जिंदगी तब बदलती है जब कश्मीर से आई गूंगी लड़ती जोया से मिलता है। जोया के साथ उसकी दोस्ती अच्छी हो जाती है और प्यार हो जाता है। लेकिन विष्णु रघु के सामने ऐसे हालात पैदा करता है कि खुद रघु को अपने प्यार को गोली मारनी पड़ी है। जोया के मरने के बाद रघु भी बेजान सा हो जाता है।इसके बाद विष्णु के बस्ती पर जुल्म बढ़ जाते हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या रघु जोया की मौत का बदला लेगा, क्या बस्तीवालों को विष्णु की अत्याचारों से बचाएगा इसके लिए फिल्म आपको थिएटर में देखनी होगी। 

टॅग्स :मरजावां मूवीसिद्धार्थ मल्होत्रातारा सुतारियारीता भादुड़ी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहारिया के बीच हुआ ब्रेकअप? AP ढिल्लों कॉन्सर्ट विवाद के कुछ ही समय बाद दोनों का रिश्ता खत्म!

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ड्रेस, हाथ में गन और तीखी नजरें, Toxic में तारा सुतारिया का सबसे बोल्ड अवतार

बॉलीवुड चुस्कीPankaj Dheer Cremation: पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सलमान समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'परम सुंदरी' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 80 करोड़ के पार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की शानदार एक्टिंग...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?