लाइव न्यूज़ :

हिंदी फिल्म उद्योग समाप्त नहीं हुआ है, बोले मनोज मुंतशिर- हम नगाड़ा बजा के लौटेंगे, फिल्ममेकर ने दिया ये जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: May 3, 2022 15:40 IST

गीतकार मनोज मुंतशिर ने हिंदी फिल्मों से मुंह फेर रहे दर्शकों को वापस लाने के लिए बॉलीवुड को हिंदी अपनाने की सलाह दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमनोज मुंतशिर ने फिल्म उद्योग को नसीहत देते हुए कहा कि लोगों को अंग्रेजी छोड़ हिंदी में बात करना शुरू कर देना चाहिएगीतकार ने कहा कि जिस दिन हिंदी बोलना शुरू कर देंगे, हमारी फिल्मों में आत्मा अपने आप उतर आएगी

मुंबईः बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों के घटते व्यापार और दक्षिण भारतीय फिल्मों के प्रति बढ़ते आकर्षण को लेकर बॉलीवुड में सुधार की बात कही जाने लगी है। हाल ही में मशहूर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन ने भी बॉलीवुड में कई सुधारों की तरफ इशारा किया। इस बीच गीतकार मनोज मुंतशिर ने हिंदी फिल्मों से मुंह फेर रहे दर्शकों को वापस लाने के लिए बॉलीवुड को हिंदी अपनाने की सलाह दी है।

मनोज मुंतशिर ने कहा कि हिंदी फिल्म उद्योग समाप्त नहीं हुआ है और ना ही होगा, बस इसमें थोड़ी सुधार की जरूरत है। मुंतशिर ने कहा कि अंग्रेजी पढ़ना और जानना अच्छा है, लेकिन हिंदी फिल्में बनाने वाले जिस दिन रोजमर्रा की जिंदगी में हिंदी बोलना शुरू कर देंगे, हमारी फिल्मों में आत्मा अपने आप उतर आएगी। गौरतलब है कि नवाजुद्दीन ने भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को अंग्रेजी के प्रभाव से मुक्त करने की बात कही थी।

मनोज मुंतशिर की इस बात का समर्थन करते हुए फिल्ममेकर अशोक पंडित ने नायिकाओं का जिक्र किया और कहा कि TV की नायिकाओं से कोई हिंदी में सवाल पूछता है तो वो अगले ही वाक्य में अंग्रेजी में शुरू हो जातीं हैं।

अशोक पंडित ने ट्वीट में लिखा- खास कर जब बहुत सारी हिंदी फिल्म और TV की नायिकाओं से कोई हिंदी में सवाल पूछता है तो वो अगले ही वाक्य में अंग्रेजी में शुरू हो जाते हैं ! जिस भाषा में सोचोगे उसी से जुड़े हुए इक्स्प्रेशन चेहरे पर आएंगे ! अशोक पंडित के इस जवाब पर मुंतशिर ने भी अपनी सहमति जताई।

टॅग्स :मनोज मुंतशिरहिन्दी सिनेमा समाचारनवाजुद्दीन सिद्दीकी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!