लाइव न्यूज़ :

मनोज बाजपेयी ने सुनाई अपने संघर्ष की कहानी, कहा- मुझे वडा पाव भी महंगा लगता था, करना चाहता था आत्महत्या

By अमित कुमार | Updated: July 2, 2020 08:58 IST

मनोज बाजपेयी ने बताया कि मुझे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से तीन बार रिजेक्ट किया गया। जिसके बाद मेरे मन में आत्महत्या करने के ख्याल आने लगे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे नाम के इंस्टाग्राम पेज पर मनोज बाजपेयी ने अपना एक वीडियो शेयर किया।इस वीडियो में वह बताते हैं कि 9 साल की उम्र में ही उन्होंने सोच लिया था कि वो फिल्मों में काम करेंगे। इस फैसले के बाद गांव के सभी लोगों ने मनोज बाजपेयी को नकारा घोषित कर दिया था।

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान स्थापित की है। लेकिन मनोज के लिए यह सफर तय करना कतई आसान नहीं था। इंस्टाग्राम पर पुराने दिनों को याद करते हुए अपने जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया। मनोज ने बताया कि कैसे पैसे नहीं होने के कारण उन्हें कभी वडा पाव भी बहुत महंगा लगता था। 

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे नाम के इंस्टाग्राम पेज पर मनोज बाजपेयी ने अपना एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह बताते हैं कि 9 साल की उम्र में ही उन्होंने सोच लिया था कि वो फिल्मों में काम करेंगे। लेकिन पांच भाई बहन वाले गरीब परिवार में इस तरह के सपने देखना खुद का मजाक उड़ाना जैसा था। गांव के सभी लोगों ने मुझे नकारा घोषित कर दिया था। 

View this post on Instagram

A conversation!!! #Bhonsle v/s #Vilas

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj) on

डायरेक्टर ने तस्वीर फाड़ दे डाली थी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की सलाह

मनोज ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि पहली बार जब वह घर छोड़कर मुंबई आए तो उनके पिता ने उन्हें दो सौ रुपए दिए थे। 17 साल की उम्र में दिल्ली यूनिवर्सिटी में मैंने एक्टिंग सीखने के लिए थिएटर ज्वाइन कर लिया।  मैं एक आउटसाइडर था जिसके लिए काम पाना बेहद मुश्किल था। एक बार तो एक डायरेक्टर ने मेरी तस्वीर फाड़कर फेंक दी और मुझसे कहा कि मैं कभी एक्टर नहीं बन सकता।

काम नहीं मिलने के कारण आते थे सुसाइड के ख्याल  

मनोज ने कहा कि इस दौरान मैं किराए के लिए पैसा निकालने के लिए संघर्ष करता रहा और कई बार तो मुझे वडा पाव भी महंगा लगता था। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से तीन बार रिजेक्ट होने के बाद मेरे मन में बार-बार आत्महत्या करने का ख्याल आता था। लेकिन मेरे दोस्तों ने कभी मुझे अकेला नहीं छोड़ा। मनोज ने कहा, शेखर कपूर ने मुझे बैंडिट क्वीन में कास्ट कर मौका दिया। इसके बाद महेश भट्ट की टीवी सीरीज में मुझे एक रोल ऑफर किया गया। फिर मेरे काम को पहचाना गया और मुझे कुछ समय बाद सत्या में काम करने का मौका मिला। 

 

टॅग्स :मनोज बाजपेईबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!