लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया और संजय सिंह रामलला का करेंगे दर्शन, फिल्ममेकर ने कसा तंज- सुबुद्धि जितनी जल्दी आ जाए अच्छी होती है

By अनिल शर्मा | Updated: September 13, 2021 16:00 IST

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनवा के मद्देनजर मंगलवार को आम आदमी पार्टी अयोध्या में तिरंगा यात्रा निकालने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया और संजय सिंह के अयोध्या दौरे को लेकर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने तंज कसा हैउनके पुराने बयानों को शेयर करते हुए अशोक पंडित ने कहा, सुबुद्धि जितना जल्दी आ जाये अच्छी होती है

अयोध्याः  दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी की कोर समिति के सदस्य व सांसद संजय सिंह सोमवार को अयोध्या दौरे पर गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मनीष सिसोदिया और संजय सिंह वहां रामलला का दर्शन करेंगे इसके पश्चात वे दोनों हनुमानगढ़ी मंदिर भी जाएंगे।

इस खबर को लेकर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सिसोदिया और संजय सिंह पर तंज कसा है। अशोक पंडित ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है और लिखा है कि सुबुद्धि जितना जल्दी आ जाये अच्छी होती है। अशोक पंडित द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मनीष सिसोदिया से लेकर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के राममंदिर को लेकर दिए गए बयानों को दिखाया गया है।

इस वीडियो में संजय सिंह के किसी बयान के आधे क्लिप को शेयर किया गया है जिसमें वह कहते हैं- हवा में उड़ गए जयश्रीराम। वहीं मनीष सिसोदिया राम मंदिर को लेकर कहते नजर आ रहे हैं कि मस्जिद और मंदिर वालों से पूछकर वहां पर एक विश्वविद्यालय बना देना चाहिए जहां दोनों के बच्चे पढ़ें। मंदिर बनवाले से राम राज्य नहीं आएगा बल्कि पढ़ाने से आएगा। 

इस वीडियो को शेयर करते हुए अशोक पंडित ने लिखा- सुना है आज मनीष सिसोदिया और संजय सिंह नाम के दो राम भक्त अयोध्या में राम लला के दर्शन को जा रहें हैं? चलो सुबुद्धि जितना जल्दी आ जाये अच्छी होती है। जय श्री राम। अशोक पंडित के इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा- पंडित जी,भगवान राम तो हर हिंदू के भगवान है, किसी पार्टी विशेष के नहीं है शायद। और बार बार श्री राम, श्री राम करने से तो भगवान किसी एक के नहीं होते। वैसे भी श्री राम तो बार बार जपने से सिर्फ हनुमान जी के ही हुए। आपको नहीं लगता कि आपकी ये टिप्पणी आपकी योग्यता पर प्रश्न चिन्ह लगाती है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनवा के मद्देनजर मंगलवार को आम आदमी पार्टी अयोध्या में तिरंगा यात्रा निकालने वाली है। आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया। संजय सिंह ने साफ कर दिया है कि आप 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

टॅग्स :मनीष सिसोदियासंजय सिंहबॉलीवुड गॉसिपअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल