लाइव न्यूज़ :

रजत बेदी होंगे गिरफ्तार!, अभिनेता की कार से टकराए शख्स की हुई मौत, पुलिस ने FIR में लिखी ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: September 10, 2021 10:32 IST

रतज बेदी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने रजत के खिलाफ दर्ज FIR में IPC की धारा 304-A (लापरवाही से मौत) को जोड़ा है। रजत बेदी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देरजत बेदी की कार से टक्कर लगे शख्स की कूपर अस्पताल में मौत हो गई हैपुलिस ने रतज बेदी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया हैपुलिस ने रजत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (रश ड्राइविंग) और 338 के तहत मामला दर्ज किया है

मुंबई के अंधेरी इलाके में अभिनेता रजत बेदी की कार से टक्कर लगे शख्स की मौत हो गई है। ये घटना 7 सितंबर की है जब एक नशे में धुत्त शख्स पार कर रहा था तभी रजत बेदी की कार से उसे टक्कर लग गई। रजत बेदी ने घायल शख्स को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा था। शख्स को टक्कर लगने की जानकारी रजत ने डी एन नगर पुलिस स्टेशन को दी थी जिसके बाद प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी।

हालांकि रतज बेदी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने रजत के खिलाफ दर्ज FIR में IPC की धारा 304-A (लापरवाही से मौत) को जोड़ा है। रजत बेदी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

घटना सोमवार शाम अंधेरी के एक मंदिर के पास हुई थीः पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार शाम अंधेरी के एक मंदिर के पास हुई थी। नशे की हालत में एक शख्स पैदल ही रास्ता पार कर रहा था और अचानक सड़क के बीच में आ गया। इस दौरान रजत ने ब्रेक लगाई लेकिन इससे पहले ही उनकी कार से शख्स टकरा गया था। घायल शख्स की पहचान मजदूर राजेश बौद्ध के रूप में हुई थी जिसका इलाज कूपर अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार अस्पताल में ही उसकी मृत्यु हो गई। रजत ने घायल हुए शख्स के इलाज का पूरा खर्च उठाने की बात कही थी।

पुलिस ने इस धारा के तहद मामला दर्ज किया हैः  पुलिस ने रजत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (रश ड्राइविंग) और 338 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया था।

रजत बेदी का फिल्मी करियरः रजत बेदी भारतीय फिल्म अभिनेता और टेलीविजन निर्माता हैं, जो कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन्हें कोई मिल गया (2003) के अपने राज सक्सेना के किरदार निभाने के कारण जाना जाता है। रजत बॉलीवुड में लगभग चालीस से भी अधिक फिल्में कर चुके हैं। जिनमें-रक्त (2004), खामोश... खौफ की रात (2005) और रॉकी-दी रिबल (2006) हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!