लाइव न्यूज़ :

बांद्रा स्टेशन पर उमड़ी प्रवासी मजदूरों की भीड़ तो सरकार से बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पूछा सवाल, आखिर इन गरीब लोगों की गलती क्या है?

By अमित कुमार | Updated: April 14, 2020 21:20 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की थी। लेकिन इसके बावजूद मुंबई में प्रवासी मजदूरों की बड़ी संख्या में घर जाने के लिए बांद्रा रेलवे स्टेशन पर जमा हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघर भेजे जाने को लेकर बांद्रा रेलवे स्‍टेशन पर काफी समय तक हंगामा भी किया गया।मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ये प्रवासी मजदूर घर जाने के लिए स्टेशन पर पहुंच गए। दरअसल, मजदूरों को आज लॉकडाउन ख़त्म होने की उम्मीद थी। जिसके चलते वह स्टेशन पर इक्कठा हो गए। यहां से उन्हें हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का किया। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना था कि उनको जानकारी मिली थी कि आज यहां से ट्रेने चलेंगी।

घर भेजे जाने को लेकर रेलवे स्‍टेशन पर काफी समय तक हंगामा भी किया गया। मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक वीडियो को बॉलीवुड एक्‍ट्रेस मल्लिका शेरावत ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने सरकार से सवाल भी पूछा। मल्लिका ने लोगों की इस भीड़ का वीडियो शेयर करते हुए पूछा, 'क्‍या सच में इन गरीब लोगों की गलती है?'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये लागू देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की मंगलवार को घोषणा की, साथ ही प्रस्ताव किया कि जो क्षेत्र हॉटस्पाट में नहीं होंगे और जिनके हॉटस्पाट में बदलने की आशंका भी कम होगी, वहां 20 अप्रैल से कुछ छूट दी जा सकती है । प्रधानमंत्री ने करीब 25 मिनट के राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि दूसरे चरण में लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जायेगा । 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमल्लिका शेरावतबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!