लाइव न्यूज़ :

संगीतकार एमके अर्जुनन का 84 साल में दुनिया को कहा अलविदा, एआर रहमान से था खास रिश्ता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 6, 2020 14:01 IST

अर्जुनन मशहूर संगीतकार जी देवराजन के शिष्य रहें हैं। एमके अर्जुनन के ज्यादातर गानों पर देवराजन का प्रभाव होता था।

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर मलयालम संगीतकार एमके अर्जुनन (M.K. Arjunan) का आज यानि सोमवार को निधन हो गया है। संगीतकार का 6 मार्च की सुबह कोची में निधन हो गया

मशहूर मलयालम संगीतकार एमके अर्जुनन (M.K. Arjunan) का आज यानि सोमवार को निधन हो गया है। संगीतकार का  6 मार्च की सुबह कोची में निधन हो गया। एमके अर्जुननन 84 साल के थे। एमके अर्जुन मलयालम सिनेमा के गोल्डन दौर के संगीतकारों में से एक थे।

उन्होंने करीब 5 दशक तक अपने करियर को स्थापित किया। अपने लंबे करियर में उन्होंने 700 के लगभग गानों को संगीत दिया था। उनके द्वारा दिए गए कई गानें आल टाइम हिट हुए थे। अर्जुनन मशहूर संगीतकार जी देवराजन के शिष्य रहें हैं। एमके अर्जुनन के ज्यादातर गानों पर देवराजन का प्रभाव होता था। एमके अर्जुनन ना केवल अच्छे संगीतकार के साथ नई प्रतिभा को बखूबी पहचानते थे। मशहूर संगीतकार एआर रहमान भी जब महज 11 साल के थे तो उनकी काबिलियत को पहचानते हुए एमके अर्जुनन ने उन्हें अपने ऑर्केस्ट्रा में की-बोर्ड बजाने का मौका दिया था।

अर्जुनन ने साल 1968 में एक संगीतकार के रूप में फिल्म 'करुथापूर्णमनी' से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ड्रामा के लिए कंपोजिंग के अलावा 200 फिल्मों में 500 से अधिक गीतों पर काम किया।उनका अंतिम संस्कार कोच्चि में किया जाएगा। 

टॅग्स :साउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर मचा रही है तहलका ये साउथ फिल्म, फैन और सुपरस्टार की कहानी जीत रही दिल

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी से मांगी माफी, कांतारा में जीभ बाहर निकालने वाली क्लिप...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?