लाइव न्यूज़ :

किसी जमाने में खुद दर्जी का काम करता था यह एक्टर, अब कोरोना से बचने के लिए बना रहा मास्क, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: April 9, 2020 11:46 IST

मशहूर मलयालम अभिनेता इंद्रान्स ने मास्क बनाने पर जानकारी लोगों के साथ शेयर की है। यह वीडियो कुछ ही घंटों के भीतर तेजी से वायरल हो गया। लोग इसकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंद्रान्स केंद्रीय कारागर के कैदियों के साथ मास्क सिलते हुए नजर आ रहे हैं।मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में इनकी एक अलग पहचान है और फैंस भी इनको खूब फॉलो करते हैं।

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। जहां एक तरफ सरकार 21 दिन का लॉकडाउन बढ़ाने की तैयारी कर रही है तो वहीं दूसरी ओर गरीबों की मुश्किलें और बढ़ती जा रही है। ऐसे स्थिति में हर कोई इस महामारी से लड़ने के लिए छोटे से छोटे स्तर पर अपना योगदान दे रहा है। मशहूर मलयालम अभिनेता इंद्रान्स भी इसी काम में जुटे हुए हैं। 

किसी जमाने में दर्जी का काम करने वाले इंद्रान्स लोगों को कपड़े से मास्क बनाने का गुण सिखा रहे हैं। इंद्रान्स एक वीडियो के जरिए राज्य सरकार के ‘ब्रेक द चेन' अभियान के तौर पर घर पर उपलब्ध सामान से गुणवत्तापूर्वक मास्क बनाने पर जानकारी दे रहे हैं। इस वीडियो में वह लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि वह किस तरह से घर के कपड़ों का एक बेहतरीन मास्क बनाकर तैयार कर सकते हैं। 

इंद्रान्स केंद्रीय कारागर के कैदियों के साथ मास्क सिलते हुए नजर आ रहे हैं। करीब पांच मिनट के इस वीडियो को लोगों से खासा प्यार मिल रहा है। कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है। इंद्रान्स हास्य कलाकार और चरित्र अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में इनकी एक अलग पहचान है और फैंस भी इनको खूब फॉलो करते हैं।

 
टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच