मलाइका ने अर्जुन कपूर को Kiss करते हुए की रोमांटिक फोटो की शेयर, दोनों ने रिश्ते पर लगाई मुहर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 1, 2020 03:19 PM2020-01-01T15:19:40+5:302020-01-01T15:48:19+5:30

मलाइका ने नए साल पर फैंस को दोनों की फोटो शेयर करके विश किया है। फोटो में मलाइका अर्जुन के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं।

Malaika shared a romantic photo of Arjun Kapoor kissing | मलाइका ने अर्जुन कपूर को Kiss करते हुए की रोमांटिक फोटो की शेयर, दोनों ने रिश्ते पर लगाई मुहर

मलाइका ने अर्जुन कपूर को Kiss करते हुए की रोमांटिक फोटो की शेयर, दोनों ने रिश्ते पर लगाई मुहर

Highlightsबॉलीवुड में अपने जलवे बिखेरने वाली मलाइका अरोड़ा ने फिल्मों में अपनी अदाओं से फैंस के दिलों को घायल किया है। मलाइका अपने डांस से फैंस से अपनी तरफ खींचती रहती हैं

बॉलीवुड में अपने जलवे बिखेरने वाली मलाइका अरोड़ा ने फिल्मों में अपनी अदाओं से फैंस के दिलों को घायल किया है। मलाइका अपने डांस से फैंस से अपनी तरफ खींचती रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज के कारण काफी छाई रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने एक खास फोटो शेयर की है, जिसमें वह अर्जुन कपूर के साथ नजर आ रही हैं।

अर्जुन कपूर और  मलाइका अरोड़ा के इश्क के चर्चे बहुत दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों को आए दिन साथ साथ देखा जाता है। खबरें हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब नए साल पर मलाइका ने अर्जुन का साथ की रोमांटिक फोटो शेयर की है।

मलाइका ने नए साल पर फैंस को दोनों की फोटो शेयर करके विश किया है। फोटो में मलाइका अर्जुन के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा है कि सूर्य, सितारा, प्रकाश, खुशी ....... 2020।

ये फोटो काफी रोमांटिक है । दोनों का प्यार इस फोटो में साफ देखने को मिल रहा है। फोटो अर्जुन के द्वारा सेल्फी ली गई है। फोटो शेयर होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। फैंस इस  पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Web Title: Malaika shared a romantic photo of Arjun Kapoor kissing

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे