मलाइका ने सेक्सी अंदाज में फोटो की शेयर, यूजर्स ने कहा-गरीबों की दीपिका पादुकोण
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 4, 2019 01:24 PM2019-06-04T13:24:24+5:302019-06-04T13:24:24+5:30
हाल ही में हुए GQ अवॉर्ड्स में मलाइका का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। इस अवॉर्ड शोके दौरान मलाइका इतनी खूबसूरत लग रही थीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं।फिटनेस के अलावा एक्ट्रेस अपनी बोल्ड अदाओं के लिए भी जानी जाती है। हाल ही में हुए GQ अवॉर्ड्स में मलाइका का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। इस अवॉर्ड शोके दौरान मलाइका इतनी खूबसूरत लग रही थीं।
इस दौरान के एक्ट्रेस के लुक की खासा तारीफ हो रही है। इस अवॉर्ड्स में मलाइका नियॉन पैंट्स और इसी कलर का ब्लेजर पहनकर पहुंचीं थीं। उनके लुक की खास बात ये थी कि उन्होंने इसके साथ शर्ट नहीं पहनी थी।
इसके साथ मलाइका ने पिंक पॉइंटेड पिंक हील्स पहनीं। अपने इस लुक के साथ उन्होंने हाई पोनीटेल बनाई और न्यूड मेकअप रखते हुए उन्होंने आंखों में गहरा काजल लगाया। मलाइका का ये ब्लेजर मंदिरा विर्क ने डिजाइन किया था।
लेकिन मलाइका के इस लुक को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया गया है। यूजर्स ने उन्होंने गरीबों की दीपिका पादुकोण तक कह डाला है।
तो वहीं, कुछ ने उनके फिगर पर सवाल किए हैं।कुछ लोगों का कहना है कि वो बोल्ड कपड़े पहनकर फिर से जवान नहीं हो सकतीं।