लाइव न्यूज़ :

स्क्रीन पर पहली बार साथ नजर आएंगे सोनी राजदान और महेश भट्ट, फिल्म की शूटिंग पूरी

By IANS | Updated: December 24, 2017 09:01 IST

भट्ट ने इस फोटो के साथ ट्वीट किया, "शूटिंग पूरी हुई। 'योर्स ट्रूली' दिल को छू लेने वाली कहानी है। यह फिल्म की टीम के मेरे कुछ युवा साथी हैं, जिन्होंने इस फिल्म को बनाया है

Open in App

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक संजोय नाग की फिल्म 'योर्स ट्रूली' की शूटिंग पूरी हो गई है। इस फिल्म में दिग्गज फिल्मकार महेश भट्ट भी हैं। भट्ट ने शनिवार को फिल्म की पूरी टीम के साथ एक सेल्फी ट्वीट की। भट्ट ने इस फोटो के साथ ट्वीट किया, "शूटिंग पूरी हुई। 'योर्स ट्रूली' दिल को छू लेने वाली कहानी है। यह फिल्म की टीम के मेरे कुछ युवा साथी हैं, जिन्होंने इस फिल्म को बनाया है।" इस फिल्म में महेश की पत्नी और अभिनेत्री सोनी राजदान भी मुख्य भूमिका में हैं। एनी जैदी की किताब 'द वन दैट वॉस अनाउंस्ड' पर आधारित फिल्म एक प्रेम कहानी है, जो मीठी के इर्द-गिर्द घूमती है। मीठी का मानना है कि प्यार के लिए उम्र मायने नहीं रखती और न ही यह प्राथमिकता है। मीठी का मानना है कि एक इंसान को किसी की आवाज से भी प्यार हो सकता है और उससे वह उस व्यक्ति की छवि बुन लेता है।  

टॅग्स :महेश भट्टसोनी राजदानयोर्स ट्रूलीसंजोय नाग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनूरजहां: उस गाय‌िका को भी जान लीजिए जिनसे लता मंगेशकर प्रभावित हुईं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया को याद आया फिर से बचपना, स्पोर्ट्स मीट में इस अंदाज में पहुंची अपने स्कूल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?