लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: आदित्य ठाकरे के समर्थन में उतरे संजय दत्त, कहा- वे मेरे छोटे भाई जैसे है...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 16, 2019 13:42 IST

अभिनेता संजय दत्त ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पहली बार अपनी किस्मत आजमा रहे युवा सेना के नेता आदित्य ठाकरे को जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Open in App

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में हर कोई प्रचार में जुटा हुआ है। बीजेपी-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी आमने सामने है। शिवसेना और बीजेपी कार्यकर्ताओं के हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शिवसेना जीत के दम भी भरती नजर आ रही है। जगह जगह शिवसेना अलग अलग रूपों में प्रचार कर रही है।  ऐसे में पहली बार ठाकरे परिवार की ओर से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य मुंबई की वर्ली से मैदार में उतरे हैं। 

आदित्य जीत के लिए जी जान लगाते नजर आ रहे हैं। साथ ही आदित्य के समर्थन में बॉलीवुड सेलेब्स भी उतर आए हैं। हाल ही में अभिनेता संजय दत्त, सुनील दत्त, डिनो मोरिया, जया भानुशाली, संकेत भोसले, आदि ने आदित्य ठाकरे को चुनाव लड़ने की बधाई दी है। इतना ही नहीं इन सेलेब्स ने जीताने की अपील भी की है।

इसी बीच हाल ही में एक्टर संजय दत्त ने एक वीडियो के जरिए आदित्य का हौंसला अफजाई किया है। संजय ने कहा है कि वे मेरे छोटे भाई जैसे है, वे बालासाहेब ठाकरे जी के परिवार से आते हैं। जिन्होंने मुझे और मेरे परिवार को इतनी मदद की, बालासाहेब मेरे पिता समान थे और वो मैं कभी भूल नहीं सकता। मैं आदित्य को बधाई देता हूं और मुझे उम्मीद है कि वे बड़े अंतर चुनाव जीतेंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी। जबकि चुनाव के नजीते 24 अक्टूबर को आएंगे। इससे पहले हाल  ही में 3 अक्टूबर को आदित्य ने वर्ली विधानसभा से अपना नामांकन भरा था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि उनके पास 16 करोड़ की संपत्ति है।

टॅग्स :संजय दत्तमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?