सुशांत मामले पर बोले मंत्री असलम शेख- सही दिशा में जा रही थी मुंबई पुलिस
By मनाली रस्तोगी | Published: August 26, 2020 07:14 PM2020-08-26T19:14:03+5:302020-08-26T19:26:50+5:30
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख का सुशांत सिंह राजपूत मामले में कहना है कि मुंबई पुलिस सही जांच कर रही थी।
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले की कमान सीबीआई को सौंप दी गई है। ऐसे में सीबीआई तेजी से मामले की जांच कर रही है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख का कहना है कि मुंबई पुलिस सही जांच कर रही थी और सही दिशा में जा रही थी। लोगों की मांग पर अब सीबीआई अपने तरीके से जांच कर रही है। जब तक सीबीआई खुद से कुछ नहीं कहती तब तक खुद से कुछ नहीं कहा जा सकता।
Let the CBI conduct an investigation. Till the time CBI does not say it, one should not assume anything: Maharashtra Minister Aslam Shaikh on Sushant Singh Rajput's death case pic.twitter.com/45pdZc65o6
— ANI (@ANI) August 26, 2020
उन्होंने आगे कहा कि अभी सीबीआई की जांच पूरी भी नहीं हुई कि मीडिया कल कुछ और आज कुछ और दोपहर में कुछ और शाम को कुछ और बता रही है। मेरे ख्याल से अब मीडिया को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। जब सीबीआई अपनी जांच पूरी कर चार्ज शीट फाइल करेगी तो उसमें मामले का पूरा पता चलेगा। बता दें, सुशांत मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं।
गौरतलब है कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत पाए गए थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही थी। मगर अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। यही नहीं, रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई बार पूछताछ की है। इस दौरान रिया अपनी इनकम और खर्च का साफ ब्यौरा नहीं दे पाई हैं।