10 जनवरी को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। फैंस को फिल्म जमकर पसंद आ रही है। फिल्म पहले दिन से ही काफी अच्छा कलेक्शन भी कर रही है। अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर के अनुसार महाराष्ट्र में तान्हाजी टैक्स फ्री कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बाद तान्हाजी को यहां टैक्सफ्री किया है। उद्धव ठाकरे का ये एक बड़ा कदम कहा जा सकता है। महाराष्ट्र में फिल्म के टैक्स फ्री करने की बात काफी समय से कही जा रही थी।
फिल्म के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक यह कहा जा सकता है कि अजय देवगन की तान्हाजी ने बीते मंगलवार 7 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में अजय देवगन की फिल्म ने 11 दिनों में ही 182.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि, इसकी अधिकारिक सूचना मिलनी बाकी है।
फिल्म की कहानी
छत्रपति शिवाजी महाराज(शरद केलकर) का स्वराज सपना है, जो हर एक मराठा के दिल में बसता है।बात उस समय की है जब औरंजेब शासित मुगल सल्तनत दिन पे दिन शक्तिशाली होती है।कई राजपूत राजा उनसे जा मिले थे। अब औरंगजेब अपने साम्राज्य को बढ़ाना चाहता है। मुगल धोखे से मराठों के 23 किलों को अपने कब्ज़े में कर लेते हैं, जिसमें से एक है कोंढ़णा का किला।
शिवाजी महाराज को इस बात की खबर लगती है। इस अक्रामण के लिए औरंगजेब अपने सबसे वफादार उदयभान (सैफ अली खान) को कोंढ़णा की तरफ भेजते हैं। शिवाजी किसी भी तरह से उदयभान को रोकना चाहते हैं। दूसरी तरफ तान्ही जी (अजय देवगन) अपने बेटे की शादी में व्यस्त होते हैं, शिवाजी नहीं चाहते थे कि उनकी खुशियों में दखल दें। लेकिन तान्हाजी जैसे ही आक्रमण की खबर सुनते हैं वैसे ही शादी छोड़कर कर्ज पूरा करने के लिए निकल पड़ते हैं। तान्हाजी किस तरह से कोंढ़णा के किले को उदयभान से बचाते हैं और भगवा लहराते हैं इसके लिए आपको फिल्म देखना होगा।