लाइव न्यूज़ :

पति की हेयर स्टाइलिस्ट बनीं बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

By अमित कुमार | Updated: June 28, 2020 14:46 IST

लॉकडाउन में हेयर कट एक नया ट्रेंड बन गया है। कई सितारे अपने पार्टनर का हेयर कट करते दिखे। इस लिस्ट में अब माधुरी दीक्षित का नाम भी जुड़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे हाल ही में माधुरी दीक्षित ने अपने पति श्रीराम नेने को एक नया हेयरकट दिया है। श्रीराम नेने ने सोशल मीडिया अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है।

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज भी खूबसूरती के मामले में कई एक्ट्रेसेस को टक्कर देने का दम रखती हैं। हर मामले में माधुरी आज की एक्‍ट्रेससे से पीछे नहीं हैं। माधुरी दीक्षित अपने जमाने की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थी। लॉकडाउन की वजह से इन दिनों माधुरी दीक्षित अपने घर पर ही वर्कआउट कर रही हैं और ज्यादा से ज्यादा समय फैमिली के साथ बिता रही हैं।

हाल ही में माधुरी दीक्षित ने अपने पति श्रीराम नेने को एक नया हेयरकट दिया है। श्रीराम नेने ने सोशल मीडिया अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। उस फोटो को शेयर करते हुए खुद राम नेने बता रहे हैं कि माधुरी ने उनका हेयरकट किया है। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा, 'हैट्स ऑफ टू माइ न्यू हेयर स्टाइलिस्ट। शुक्रिया हनी।' यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

'कर्मा' और 'तेजाब' से मिली पहचान 

साल 1984 में फिल्म 'अबोध' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली माधुरी के लिए इस मुकाम पर पहुंचना इतना आसान नहीं था। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में माधुरी ने बताया था कि फिल्मों में सपॉर्टिंग रोल्स से उन्हें शुरुआत करनी पड़ी। 'कर्मा' और 'तेजाब' जैसी फिल्मों ने उन्हें बतौर एक्ट्रेस इंडस्ट्री में पहचान दिलाई।

" पद्मश्री " से सम्मनित हो चुकी हैं माधुरी दीक्षित

माधुरी को हिंदी सिनेमा में उनके बेहतरीन अदाकारी के लिये चार बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री एक बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और एक स्पेशल अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इन सभी पुरस्कारों के अलावा उन्हे भारत सरकार के चतुर्थ सर्वोच्च नागारिक सम्मान " पद्मश्री " से सम्मनित किया गया।

टॅग्स :माधुरी दीक्षितबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!