लाइव न्यूज़ :

सालों बाद माधुरी दाक्षित ने शेयर की संजय दत्त की फोटो, 26 साल बाद हुआ ये चमत्कार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 8, 2019 10:01 IST

धर्मा प्रोडक्शन की मल्टीस्टारर फिल्म कलंक का फर्स्ट लुक और लोगो जारी कर दिया गया है।

Open in App

धर्मा प्रोडक्शन की मल्टीस्टारर फिल्म कलंक का फर्स्ट लुक और लोगो जारी कर दिया गया है। फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त लीड रोल में है, फिल्म का फर्स्ट लुक वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त का लुक फैंस के सामने इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। 

लंबे समय बाद संजय-माधुरी 

एक लंबे समय बाद इस फिल्म से संजय माधुरी अपना कमबैक कर रहे हैं। करीब 26 साल बाद एक बार फिर से ये दोनों फैंस को दिखने वाले हैं। संजय और माधुरी की जोड़ी आखिरी बार फैंस ने 15 जून 1993 में आई फिल्म खलनायक में देखी थी, जिसके बाद अब कंलक में देखें। इस जोड़ी का एक बार फिर से पर्दे पर आना ही फैंस के लिए सोने पर सुहागा है।

माधुरी ने शेयर की फोटो 

गुरुवार को जब फिल्म के स्टार्स के लुक पेश किए गए तो माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर सभी के लुक शेयर किए। लेकिन जब उन्होंने संजय दत्त की फोटो शेयर की तो हर कोई उनका फैन बन गया । जैसा कि फैंस को पता है एक वक्त पर संजय और माधुरी लिंकअप में थे लेकिन संजय के जेल जाने के बाद माधुरी ने खुद को उनसे दूर कर लिया था और फिर दोनों की कभी कोई फिल्म नहीं आई थीं। ऐसे में अब सालों बाद फोटो शेयर करना फैंस के लिए खुशी की बात रही। माधुरी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा इस भव्य पुरानी दुनिया के महान पुराने सत्तावादी। पेश है बलराज!

करण जौहर ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा एक ऐसी फिल्म जो 15 साल पहले मेरे दिल और दिमाग में आई, एक ऐसी फिल्म जिसमें मैं यकीन करता हूं। हमें छोड़कर जाने से मेरे पिता की वो आखिरी फिल्म जब उन्होंने हमारे साथ काम किया था। वो इस फिल्म को बना हुआ देखना चाहते थे लेकिन मैं उनका सपना पूरा नहीं कर सका, मेरी आत्मा को दुख हुआ था, लेकिन आज उनकी इच्छा को एक रिश्ता मिल गया है।

टॅग्स :माधुरी दीक्षितसंजय दत्तकलंक
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीMrs Deshpande OTT Release: माधुरी दीक्षित इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज़ में निभा रही हैं ग्रे-शेड कैरेक्टर, जानिए इसकी रिलीज से जुड़ी सारी बातें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?