लाइव न्यूज़ :

रीमिक्स गानों में गीतकारों को क्रेडिट नहीं देने से खफा समीर, अब खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा

By भाषा | Updated: April 13, 2020 13:44 IST

फिल्म उद्योग में करीब 30 साल से काम कर रहे समीर ने वरिष्ठ पटकथा लेखक एवं गीतकार जावेद अख्तर से भी इस बारे में बात की है। अख्तर इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी (आईपीआरएस) के प्रमुख हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगीतकार ने कहा कि संगीत कंपनियां उन्हें एक रुपया भी नहीं देती हैं। यह अनैतिक है।भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को कैसे मालूम चलेगा कि इसका मूल लेखक कौन है?"

पुराने गानों का रिमिक्स तैयार करने पर मूल लेखक और संगीतकारों को श्रेय नहीं देने से जाने-माने गीतकार समीर अंजान खफा हैं। उनका कहना है कि इस कृत्य को सिर्फ अदालत के जरिए ही दुरूस्त कराया जा सकता है। फिल्म उद्योग में करीब 30 साल से काम कर रहे समीर ने वरिष्ठ पटकथा लेखक एवं गीतकार जावेद अख्तर से भी इस बारे में बात की है। अख्तर इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी (आईपीआरएस) के प्रमुख हैं।

समीर ने पीटीआई-भाषा से कहा, " जो हो रहा है, ठीक नहीं हैं। हम इसके पूरी तरह से खिलाफ हैं और हम इसके खिलाफ लड़ने के लिए अदालत जाने की योजना बना रहे हैं। हमने उन्हें (संगीत कंपनियों)एक खास फिल्म के लिए अधिकार दिया है, लेकिन वे इसका रिमिक्स तैयार कर रही हैं, गानों का अलग-अलग फिल्मों में इस्तेमाल कर रही हैं।" उन्होंने कहा, " मैंने जावेद अख्तर से बात की है, क्योंकि वह आईपीआरएस के प्रमुख हैं और हम सब अदालत जाने पर विचार कर रहे हैं। 

सिर्फ यही हल है, अन्यथा वे इसे नहीं रोकेंगे।" समीर के "दिलबर दिलबर" गाने को भूषण कुमार की अगुवाई वाली टी सीरीज़ ने जॉन अब्राहम की 2019 में आई फिल्म " बटला हाउस" में पुनः निर्मित किया। समीर ने कहा, " उन्होंने शब्बीर अहमद को इसका श्रेय दिया, जिन्होंने शुरू की सिर्फ दो पंक्तियां लिखी हैं। बाकी सारा मेरा मूल काम था। भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को कैसे मालूम चलेगा कि इसका मूल लेखक कौन है?" 

उन्होंने कहा, " रिमिक्स करने वाली टीम में शामिल अधिकतर लेखक नए काम का मंच पर और यहां तक कि पुरस्कार वितरण समारोह में खुल्लम-खुल्ला श्रेय लेते हैं। वे ऐसा कैसे कर सकते हैं?" गीतकार ने कहा कि संगीत कंपनियां उन्हें एक रुपया भी नहीं देती हैं। यह अनैतिक है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!