लाइव न्यूज़ :

'लंच बॉक्स' की कास्टिंग डायरेक्टर सहर लतीफ का निधन, दोनों किडनी हो चुकी थी खराब

By अनिल शर्मा | Updated: June 8, 2021 10:52 IST

सहर के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने शोक जताया है। अनुराग कश्यप, हुमा कुरैशी, राजकुमार राव, शिबानी दांडेकर, मिथिला पालकर, सान्या मल्होत्रा, नोरा फतेही, मसाबा गुप्ता सहित अन्य ने श्रद्धांजलि दी।

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर कास्टिंग डायरेक्टर सेहर अली लतीफ का दिल का दौरा पड़ने से निधनकुछ दिनों पहले दोनों किडनियां खराब होने के चलते अस्पताल में किया था भर्तीबॉलीवुड सेलेब्स ने निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

बॉलीवुड की कास्टिंग डायरेक्टर  सहर अली लतीफ ( Sehar Aly Latif) का सोमवार दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सहर लतीफ की दोनों किडनी खराब हो चुकी थी। जिसके इलाज के लिए उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।  उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। 

सहर ने ना सिर्फ फिल्मों बल्कि कई वेब शो के लिए भी कास्टिंग कर चुकी थीं। सहर लतीफ के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वो ना सिर्फ अच्छी कास्टिंग डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थीं बल्कि एक शानदार इंसान भी थीं। 

इरफान खान की लंचबॉक्स के लिए की थी कास्टिंगसहर लतीफ ने इरफान खान की चर्चित फिल्म 'लंच बॉक्स' की भी कास्टिंग की थी। इसके साथ ही उन्होंने 'मॉनसून शूटआउट', 'शंकुतला देवी', 'दुर्गामति', 'मस्का' जैसी फिल्मों के अलावा 'भाग बिनी भाग' नामक वेब शो की कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर जुड़ीं थीं। उन्होंने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'मस्का' और वेब शो 'भाग बिनी भाग' को अपने प्रोडक्शन हाउस 'म्यूटंट फिल्म्स' के तहत प्रोड्यूस भी किया था।

सहर के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने शोक जताया है। अनुराग कश्यप, हुमा कुरैशी, राजकुमार राव, शिबानी दांडेकर, मिथिला पालकर, सान्या मल्होत्रा, नोरा फतेही, मसाबा गुप्ता सहित अन्य ने श्रद्धांजलि दी।

‘लंच बॉक्स’ के निर्देशक रितेश बत्रा लिखते हैं कि ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा है। दयालु और सच्ची दोस्त के साथ अन्याय। अलविदा सहर, मुझे आशा है कि इसका एक और पक्ष है।'

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!